कुलदीप ने मैच के बाद कहा, "इंग्लैंड से आने के बाद मैं अपने कोच से मिला और उनके साथ मैंने तीन-चार दिन तक लाल गेंद से अभ्यास किया। मेरे लिए यह मुश्किल था क्योंकि सफेद गेंद से खेलने के बाद लाल गेंद की लय खो देते हैं। लेकिन जब आप टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं तो आपको गेंद को हवा में छोड़नी होती है ताकि बल्लेबाज उस पर चांस ले सके।"