5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PAK vs SL: कुसल मेंडिंस और सदीरा समरविक्रमा का तूफानी शतक, श्रीलंका ने पाकिस्तान को दिया 345 रनों का विशाल लक्ष्य

PAK vs SL: श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 344 रन बनाए हैं। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिंस ने सबसे ज्यादा 122 रन बनाए। वहीं सदीरा समरविक्रमा ने 108 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए हसन अली ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।

less than 1 minute read
Google source verification
kushal_and_sadeera_samarawickrama.jpg

Pakistan vs Sri Lanka, World cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 8वां मुक़ाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंका ने विकेट कीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्र के बेहतरीन शतकों की मदद से पाकिस्तान के सामने 345 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 344 रन बनाए हैं। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन कुसल मेंडिस ने बनाए। कुसल मेंडिस ने 77 गेंद पर 14 चौके और 6 सिक्स की मदद से 122 रन की पारी खेली। मेंडिस ने 65 गेंद में अपना शतक पूरा किया। यह किसी भी श्रीलंकाई बल्लेबाज द्वारा लगाया गया वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक था।

वहीं सदीरा समरविक्र ने 89 गेंद पर 11 चौके और दो सिक्स की मदद से 108 रन बनाए। यह उनके वनडे करियर का पहला शतक था। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा धनंजय डे सिल्वा ने 34 गेंद पर 25 रन बनाए। कप्तान दासुन शनाका ने 12 और दुनिथा वेलालगे ने 10 रन बनाए। श्रीलंका का कोई अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। पाकिस्तान के लिए हसन आली ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। लेकिन वे थोड़ा महंगे साबित हुए और 10 ओवर में 71 रन लुटाये। हसन अली के अलावा हारिस रऊफ को दो सफलता मिली। शाहीन अफरीदी, शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने एक-एक विकेट लिए।