26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्वान के स्पोर्ट्स पोर्टफोलियो से तीन साल के लिए जुड़े शिखर धवन

देश के सबसे बड़े इंटरटेंमेंट मार्केटप्लेस-क्वान एंटरटेंमेंट ने अपने स्पोर्ट्स पोर्टफोलियो में भारत के अग्रणी क्रिकेटर शिखर धवन को शामिल करने की घोषणा की है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 24 Aug 2018, 5:37 PM IST

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े इंटरटेंमेंट मार्केटप्लेस-क्वान एंटरटेंमेंट ने अपने स्पोर्ट्स पोर्टफोलियो में भारत के अग्रणी क्रिकेटर शिखर धवन को शामिल करने की घोषणा की है।

क्वान के स्पोर्ट्स पोर्टफोलियो से तीन साल के लिए जुड़े शिखर धवन

नई दिल्ली।देश के सबसे बड़े इंटरटेंमेंट मार्केटप्लेस-क्वान एंटरटेंमेंट ने अपने स्पोर्ट्स पोर्टफोलियो में भारत के अग्रणी क्रिकेटर शिखर धवन को शामिल करने की घोषणा की है। क्वान के साथ धवन ने तीन साल का करार किया है। इस करार के तहत क्वान धवन के नाम व उनकी छवि को अपने सभी तरह के ऑफ फील्ड प्रोफेशनल एसोसिएशंस के लिए इस्तेमाल में लाएगा। इन एसोसिएशंस में इंडोर्समेट्स, लाइव एपीयरेंसेस और डिजिटल एक्टीवेंशंस शामिल हैं।

पहले ही कई नामी खिलाड़ी जुड़ चुकें हैं
यही नहीं, धवन को अपने साथ जोड़ते हुए क्वान ने अपना स्पोर्ट्स एंटरटेंमेंट पोर्टफोलियो मजबूत किया है। इस पोर्टफोलियो में पहले से ही कई नामी खिलाड़ी हैं। क्वान भारतीय स्पोर्ट्स एंटरटेंमेंट लैडस्कैप के खुले बाजार को कब्जाने की दिशा में काफी आक्रामक रुख दिखाता रहा है। इसी कारण उसने कई अहम खेल हस्तियों के साथ रणनीतिक साझेदारी की है।क्वान भारतीय एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री में अपने डोमेन लीडरशिप पोजीशन को और मजबूत कर रहा है। इसने बीते कुछ सालों में खुद को भारत के क्रिकेटिंग यूनिवर्स में एक बड़े प्लेअर के रूप मे स्थापित किया है।

शिखर को जोड़ कर खुश हैं को-सीईओ
शिखर के अलावा क्वान के साथ क्रिकेट स्टार दिनेश कार्तिक तथा शुभमन गिल भी जुड़े हुए हैं। इसके अलावा टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और स्क्वॉश स्टार दीपिका पाल्लीकल भी क्वान के प्लेटफार्म पर हैं।क्वान एंटरटेंमेंट के फाउंडिंग पार्टनर और को-सीईओ इंद्रनिल दास ब्लाह ने कहा, "क्वान के लिए स्पोर्ट्स एक अहम स्थान रखता है। इस क्षेत्र में काफी सम्भावनाएं हैं और इसी को अपने हक में करने के लिए हम लगातार अफने स्पोर्ट्स पोर्टफोलियो को मजबूत कर रहे हैं। शिखर ऐसे क्रिकेट स्टार हैं, जो स्थापित हैं और जिन्होंने देश तथा देश बाहर काफी उपलब्धियां हासिल की हैं। हम शिखर को अपने साथ जोड़कर खुश हैं। इससे हमारा स्पोर्ट्स पोर्टफोलियो काफी समृद्ध हो गया है। हम एक दूसरे के विकास की उम्मीद कर रहे हैं।"

क्रिकेट के बड़े स्टारों का साथ मिलने से होगा फायदा
भारत के लिए क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में खेलने वाले शिखर धवन ने इस साझेदारी को लेकर खुशी जाहिर की है। शिखर ने कहा, "क्वान के पास टैलेंट मैनेजमेंट और स्पोर्ट्स मार्केटिंग का अपार अनुभव है और यह बिल्कुल नए अंदाज में काम करता है। यही कारण है कि यह इस डोमेन के अग्रणी खिलाड़ियों में से एक है। मैं इस टीम के समर्पण और अनुभव से प्रभावित हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि यह साझेदारी काफी सफल रहेगी।"क्वान भविष्य में कुछ और बड़े खिलाड़ियों के साथ करार करते हुए अपने स्पोर्ट्स पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए इस क्षेत्र की सम्भावनाओं को अपने हक में करने की कोशिश में है। इसके लिए वह खासतौर पर क्रिकेट के बड़े स्टारों के साथ करार का इच्छुक है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग