
Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad, Live streaming: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वे संस्करण का 35वां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच को आप कब कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं। आइए जानते हैं इस खबर के माध्यम से।
IPL 2024 कब खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मैच?
IPL का 16वां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बुधवार, 20 अप्रैल यानी आज खेला जाएगा।
IPL 2024: कहां खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मैच?
दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच यह मुक़ाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
IPL 2024: कब शुरू होगा दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का मुकाबला?
दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 7. 00 बजे होगा।
IPL 2024: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे IPL के मैच?
इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।
IPL 2024: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा ऐप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।
IPL 2024: फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में इंडियन प्रीमियर लीग के सभी मैच देख सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
दिल्ली कैपिटल्स- ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद, ईशांत शर्मा.
इम्पैक्ट प्लेयर: अभिषेक पोरेल.
सनराइजर्स हैदराबाद - पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, नीतीश रेड्डी, अब्दुल समद , हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन.
इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक मार्कंडे
Published on:
20 Apr 2024 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
