
Yusuf Pathan, Lokshabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को अब ज्यादा समय नहीं बचा है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं और अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) इस चुनाव में क्रिकेटर्स पर भरोसा जाता रही है। पार्टी ने बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें 2011 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के सदस्य यूसुफ पठान और 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के खिलाड़ी कीर्ति आजाद के नाम शामिल हैं।
यूसुफ को बहरामपुर से टिकट दिया है। वे कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। हालांकि कांग्रेस की ओर से इस सीट के लिए उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया गया है। अधीर रंजन ही इस सीट से मौजूदा सांसद हैं। वहीं इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) बरहामपुर से डॉ. निर्मल कुमार साहा का नाम पहले ही फाइनल कर चुकी है।
कीर्ति आजाद को बर्धमान दुर्गापुर सीट से टिकट मिला है। इस सीट से फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के एसएस आहलूवालिया सांसद है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों की ओर से इस सीट के लिए प्रत्याशी का नाम फाइनल नहीं किया गया है। फरवरी 2019 में कीर्ति आजाद कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। वह कांग्रेस ने 2019 के आम चुनाव में धनबाद लोक सभा सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें भाजपा के पशुपति नाथ सिंह ने 4.8 लाख के वोटों के अंतर से हराया था। नवंबर, 2021 में कीर्ति आजाद तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
बता दें कांग्रेस से साथ सीट शेयरिंग में बात नहीं बनाने के बाद 'इंडिया' गठबंधन से अलग होने के बाद ममता ने बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इससे पहले खबर आई थी कि पूर्व भारतीय कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली टीएमसी की टिकट से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन टीएमसी द्वारा जारी लिस्ट में गांगुली का नाम नहीं है।
Published on:
10 Mar 2024 04:49 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
