27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 से पहले ऋभभ पंत ने दिखाई लखनऊ सुपरजायंट्स की नई जर्सी, इस बार सबसे अलग

Lucknow Supergiants New Jersey for IPL 2026: एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपरजायंट्स की नई जर्सी की झलक दिखाई, जो इंग्लैंड की क्रिस्टल पैलेस फुटबॉल क्लब की जर्सी जैसी नजर आती है।

2 min read
Google source verification
LSG

लखनऊ सुपरजायंट्स की नई जर्सी (फोटो- Rishabh Pant Instagram)

LSG New Jersey For IPL 2026: लखनऊ सुपरजायंट्स ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी नई जर्सी का अनावरण कर दिया है। ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर इसकी एक झलक दिखाई है, जिसमें वह रेड और ब्लू जर्सी में नजर आ रहे हैं। इस बार यह जर्सी सभी आईपीएल टीमों की जर्सी से अलग दिखाई दे रही है।

2022 में आईपीएल में डेब्यू करने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन अब तक मिला-जुला रहा है। ऋषभ पंत टीम के कप्तान हैं और उन्होंने आईपीएल 2026 से पहले अपनी टीम की नई जर्सी फैंस के साथ साझा की है। इससे पहले कुछ दिन पहले फ्रेंचाइजी ने अपने लोगो में भी बदलाव किया था, जहां पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के लोगो में झंडा था, तो उसकी जगह अब गरुड़ और हाथी को शामिल किया गया है।

IPL 2026 की डेट नहीं हुई घोषित

आपको बता दें कि आईपीएल 2026 के शुरू होने की आधिकारिक तारीख अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार आईपीएल की शुरुआत थोड़ी देरी से हो सकती है। इसकी वजह असम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव बताए जा रहे हैं, जिसके चलते टूर्नामेंट के शेड्यूल में बदलाव संभव है। हालांकि अब तक बीसीसीआई ने इसको लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया है कि आईपीएल कब से शुरू होगा और कब तक चलेगा।

पिछली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18वें सीजन में जाकर अपना पहला खिताब जीता था। वहीं ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 14 में से सिर्फ 6 मैच जीते, जबकि 8 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। इसी वजह से टीम सातवें स्थान पर रही। आईपीएल 2024 में भी लखनऊ सुपर जायंट्स का हाल कुछ ऐसा ही रहा था। टीम ने 14 में से 7 मुकाबले जीते और 7 में हार झेली, जिसके कारण वह सातवें स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ से बाहर हो गई थी।

उस सीजन के बाद फ्रेंचाइजी ने बड़ा फैसला लेते हुए कप्तान केएल राहुल को रिलीज कर दिया और दिल्ली कैपिटल्स से ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा। हालांकि अब तक यह फैसला फ्रेंचाइजी के लिए पूरी तरह फायदेमंद साबित नहीं हुआ है। अब देखना यह होगा कि आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा किए गए दो बड़े बदलाव, यानी लोगो और जर्सी में बदलाव, टीम के लिए कितने कारगर साबित होते हैं।