
लखनऊ के मयंक पूरे आईपीएल से बाहर, रिप्लेसमेंट के तौर पर खरीदा ये खिलाड़ी।
LSG vs PBKS : इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में आज शाम शाम 7.30 बजे से लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना में खेला जाएगा। लेकिन, मैच से पहले एलएसजी के कप्तान केएल राहुल ने टीम स्क्वॉड में एक बदलाव किया है। उन्होंने मयंक यादव को पूरे आईपीएल के लिए टीम से बाहर कर दिया है। मयंक के स्थान पर युवा तेज गेंदबाज अर्पित गुलेरिया को टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल की प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल दूसरे पायदान पर है। ऐसे में कप्तान राहुल आज का मुकाबला जीतकर शीर्ष पर पहुंचने के इरादे से उतरेंगे।
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आज शनिवार को तेज गेंदबाज अर्पित गुलेरिया को मयंक के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है, जो इस आईपीएल में टीम के साथ जुड़ गए हैं। बता दें कि अर्पित ने हिमाचल प्रदेश के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में डेब्यू किया था, लेकिन अभी वह सर्विसेज के लिए खेलते हैं। उन्होंने 15 प्रथम श्रेणी मैच में 44 विकेट चटकाए हैं और 12 लिस्ट ए मैचों में 11 विकेट हासिल किए हैं।
मिनी ऑक्शन में थे अनसोल्ड
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में जन्मे अर्पित को एलएसजी ने महज 20 लाख रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा है। दरअसल, आईपीएल के मिनी ऑक्शन में वह अनसोल्ड रह गए थे। वहीं, मयंक यादव की बात की जाए तो उन्हें अभी तक आईपीएल में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। अब देखने वाली बात ये होगी कि कप्तान केएल राहुल अर्पित को मौका देते हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें :जब रवींद्र जडेजा पर लगा था एक साल का बैन, जानें क्या कांड किया था
केकेआर ने भी किया एक बदलाव
कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी शुक्रवार को अपनी टीम में एक बदलाव किया था। केकेआर ने गुजरात के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने वाले आर्य देसाई को टीम से जोड़ा था। देसाई भी आईपीएल 2023 के शेष मैचों में केकेआर का हिस्सा होंगे। आर्य देसाई ने 3 प्रथम श्रेणी मैच में 151 रन बनाए हैं। वह भी 20 लाख रुपये में केकेआर से जुड़े हैं।
यह भी पढ़ें : SRH के कप्तान को 228 रन बनने के बाद भी नहीं थी जीत की उम्मीद
Published on:
15 Apr 2023 11:53 am
