IPL Controversy : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए बतौर ऑलराउंडर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि आईपीएल के पिछले सीजन में जडेजा सीएसके के कप्तान थे, लेकिन टीम का नेतृत्व करने में विफल रहने पर उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था। लंबे समय तक चोट के कारण मैदान से बाहर रहे जडेजा आईपीएल में इस साल महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि जडेजा पर एक साल के लिए आईपीएल से बैन लगा दिया गया था? आइये आज हम आपको बताते हैं कि जडेजा ऐसा क्या कांड किया था?