Harry Brook : इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ऐतिहासिक मुकाबला खेला गया। इस मैच में न केवल आईपीएल 2023 का सबसे बड़ा स्कोर बना, बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे महंगे प्लेयर हैरी ब्रूक के बल्ले से इस टूर्नामेंट का पहला शतक भी निकला। हैरी ब्रूक के बल्ले से 55 गेंदों पर आया ये नाबाद शतक रिंकू सिंह और नीतीश राणा की तूफानी पारियों पर भी भारी पड़ा है। हैरी के इस शतक की बदौलत हैदराबाद ने कोलकाता को 23 रनों से शिकस्त देकर इस टूर्नामेंट की दूसरी जीत दर्ज की है। बता दें कि हैरी ब्रूक पाकिस्तान में भी तबाही मचा चुके हैं।