7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CSK को लगा सबसे बड़ा झटका! कप्‍तान धोनी भी हुए इंजर्ड, कोच फ्लेमिंग ने दिया अपडेट

MS Dhoni Injured : चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बेहद रोमांचक मुकाबलेे के बाद कप्‍तान एमएस धोनी की चोट को लेकर बड़ी खबर आई है। मैच के दौरान कई बार धोनी घुटने की चोट से जूझते देखे गए। इसी को लेकर चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के कोच स्‍टीफन फ्लेमि‍ंग ने अब बड़ा अपडेट दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Apr 2023, 2:21 PM IST

ms-dhoni-injured-chennai-super-kings-coach-stephen-fleming-gives-health-update-after-rr-vs-csk-match.jpg

CSK को लगा सबसे बड़ा झटका! कप्‍तान धोनी भी हुए इंजर्ड, कोच फ्लेमिंग ने दिया अपडेट।

MS Dhoni Injured : आईपीएल के 16वें सीजन के तहत बुधवार रात चेपॉक स्‍टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में कप्‍तान एमएस धोनी शानदार बल्‍लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत के बेहद करीब ले गए, लेकिन अंत में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में धोनी ने महज 17 गेंदों पर 32 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। मैच के दौरान कई बार ऐसा महसूस हुआ कि धोनी घुटने की चोट से परेशान हैं। इसी को लेकर चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के कोच स्‍टीफन फ्लेमि‍ंग ने अब बड़ा अपडेट दिया है।

स्‍टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि कप्‍तान एमएस धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। चोट कारण उनकी विकेटों के बीच दौड़ पर भी बड़ा असर पड़ा है। उन्‍होंने बताया कि बुधवार की रात चेन्‍नई में राजस्‍थान के खिलाफ मैच में बल्‍लेबाजी करते हुए वह पूरी क्षमता के साथ नहीं दौड़ पा रहे थे।

आईपीएल से पहले टीम के अभ्‍यास सत्र के दौरान भी उन्‍हें परेशानी हो रही थी। चेन्‍न्‍ई में प्री सीजन कैंप में चोट से निजात पाने के लिए उन्‍होंने घुटने पर पट्टी भी बांधी थी।

'घुटने की चोट को संभालने का प्रयास कर रहे धोनी'

फ्लेमिंग ने बताया कि वह घुटने की चोट को संभालने का प्रयास कर रहे हैं। आप उनके कई मूवमेंट्स देख सकते हैं। लेकिन, वह हमारे लिए महान खिलाड़ी हैं, वह अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा पेशेवर रहे हैं। फ्लेमिंग ने धोनी की फिटनेस से जुड्री किसी भी चिंता को ख़ारिज करते हुए कहा है कि वह जिस तरह से अपने आपको मैनेज करते हैं, वह सराहनीय है।

यह भी पढ़ें : CSK को हराकर संजू सैमसन ने कर दी ये बड़ी गलती, लगा भारी भरकम जुर्माना

'आईपीएल शुरू होने से महीनेभर पहले ही पहुंच गए थे धोनी'

फ्लेमिंग ने आगे कि कहा आईपीएल शुरू होने से महीनेभर पहले वह पहुंच गए थे, क्‍योंकि उन्‍हें तैयारी की चिंता थी। वह मैच के दौरान फॉर्म में वापसी के लिए खुद पर काम करते है। उन्‍होंने कहा कि आप मुझे ऐसा लगता है कि वह अच्‍छा खेल रहे हैं।

वह जिस प्रकार खुद को संभाल रहे हैं, उस पर संदेह नहीं किया जा सकता। वहीं, ईएसपीएनक्रिकंफो की रिपोर्ट के अनुसार धोनी की घुटने की समस्‍या को छोड़ दें तो वह बल्‍ले से अच्‍छा मार रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पंजाब किंग्स में 11.50 करोड़ वाले विस्फोटक बल्लेबाज की एंट्री