7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PBKS vs GT : पंजाब में 11.50 करोड़ वाले विस्फोटक बल्लेबाज की वापसी, टेंशन में हार्दिक के गेंदबाज

IPL 2023 PBKS vs GT : आईपीएल 2023 में आज 12 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से मोहाली में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। माना जा रहा है कि इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों जमकर धुनाई हो सकती है। क्योंकि पंजाब की टीम में 11.50 करोड़ रुपये वाला विस्फोटक बल्लेबाज लौट आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Apr 2023, 10:58 AM IST

ipl-2023-pbks-vs-gt-liam-livingstone-joined-punjab-kings-team-and-set-to-play-match-against-gujarat-titans-in-ipl.jpg

पंजाब में 11.50 करोड़ वाले विस्फोटक बल्लेबाज की वापसी।

ipl 2023 PBKS vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में आज 12 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से मोहाली में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। पिछले मैच में अस्‍वस्‍थ हार्दिक पांड्या इस मुकाबले में कप्तानी करते नजर आएंगे। माना जा रहा है कि पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड पर खेले जाने वाले इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों जमकर धुनाई हो सकती है। मोहम्‍मद शमी से लेकर राशिद खान समेत तमाम गेंदबाजों की बंपर धुलाई होगी और चौकों छक्‍कों का ऐसा सैलाब आएगा कि गत विजेता गुजरात का पंजाब को उसके घर में हराने का सपना धरा रह जाएगा। क्योंकि पंजाब की टीम में 11.50 करोड़ रुपये वाला विस्फोटक बल्लेबाज की वापसी हो रही है, जो गेंदबाजों का काल बन सकता है।

आईपीएल 2023 में अपना चौथा मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने जा रही पंजाब किंग्स को मैच से पहले अच्‍छी खबर मिली है। इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन की पंजाब किंग्स में एंट्री हो गई है। बता दें कि लिविंगस्टोन टी20 फॉर्मेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हैं। गुजरात के खिलाफ भी उनका विस्फोटक अंदाज देखने को मिल सकता है।

पिछले सीजन में मचाई थी तबाही

बता दें कि लियाम लिविंगस्टोन का पिछला आईपीएल सीजन बेहद शानदार रहा था। आईपीएल 2022 में उन्होंने 14 मैच खेलते हुए 437 रन बनाए थे। इसमें सबसे अच्छी चीज उनका 182 का बेमिसाल स्ट्राइक रेट था। उस दौरान उन्होंने 29 चौके और 34 छक्के लगाए थे और चार अर्धशतक भी जड़े थे। इतना ही नहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 6 विकेट भी चटकाए थे।

यह भी पढ़ें : 50 लाख वाले इस खिलाड़ी के आगे करोड़ों वाले हुए फेल, धोनी को ऐसे दी मात

शिखर को मिला लिविंस्‍टोन का साथ

पंजाब किंग्स का पिछला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ था। उस मैच में पंजाब को हार का सामना करना पड़ा था। कप्तान शिखर धवन को छोड़कर कोई अन्य बल्लेबाज उस मैच में नहीं चला था। शिखर ने 66 गेंदों पर 99 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। लेकिन, आज के मैच में कप्तान शिखर धवन को लियाम लिविंगस्टोन का साथ मिल गया है।

यह भी पढ़ें : CSK को हराकर संजू सैमसन ने कर दी ये बड़ी गलती, लगा भारी भरकम जुर्माना