CSK vs RR : इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के तहत बुधवार देर रात चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच का फैसला भी पिछले दो मैच की तरह अंतिम गेंद पर ही हुआ। 2008 के बाद राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को उसके घर में मात दी है। राजस्थान की इस जीत में तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने अहम रोल निभाया है, जो करोड़ों में खरीदे जाने वाले खिलाड़ी ना कर सके वह महज 50 लाख वाले इस खिलाड़ी ने कर दिखाया है। आखिरी ओवर में संदीप के आगे धोनी और जडेजा जैसे धुरंधर थे, लेकिन संदीप शर्मा ने लाजवाब गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई है।