7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023 : धोनी की CSK को हराकर संजू सैमसन ने कर दी ये बड़ी गलती, लगा भारी भरकम जुर्माना

Sanju Samson : आईपीएल 2023 के 17वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर भले ही शानदार जीत दर्ज की है। लेकिन इस जीत के बावजूद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर धीमी ओवर गति के लिए भारी भरकम जुर्माना भी ठोक दिया गया है। इससे पहले आरसीबी के कप्तान फॉफ डु प्‍लेसिस पर भी जुर्माना लगाया जा चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Apr 2023, 10:05 AM IST

ipl-2023-latest-news-sanju-samson-fined-rs-12-lakhs-for-slow-over-rate-in-rajasthan-royals-vs-chennai-super-kings-match.jpg

धोनी की CSK को हराकर संजू सैमसन ने कर दी ये बड़ी गलती, लगा भारी भरकम जुर्माना।

Sanju Samson : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में बुधवार देर रात चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस कांटे के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को 14 साल बाद उसके घर में ही हराकर इतिहास रच दिया है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 17वें मैच में रॉयल्‍स चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी गेंद पर तीन रन से मात दी है। हालांकि जीत के बावजूद आरआर के कप्तान संजू सैमसन पर धीमी ओवर गति के लिए भारी भरकम जुर्माना भी ठोक दिया गया है।

दरअसल, संजू सैमसन के गेंदबाज तय समय में 20 ओवर पूरे नहीं कर सके। इसी कारण कप्तान पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है। आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत संजू सैमसन की टीम की यह पहली गलती है। इस वजह से कप्तान पर जुर्माना लगा है। अगर दूसरी बार राजस्‍थान यही गलती दोहराती है तो टीम के अन्य खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लग सकता है।

आईपीएल की ओर से जारी किया गया ये बयान

आईपीएल की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि राजस्थान रॉयल्स पर आईपीएल 2023 के 17वें मैच में चेन्नई के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर रेट अपराधों के संबंध में यह टीम के सीजन का पहला अपराध है। इसलिए केवल कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

यह भी पढ़ें : पर्पल कैप की रेस में चहल ने किया बड़ा उलटफेर तो ऑरेंज की दौड़ में धवन का दबदबा

इससे पहले फॉफ डु प्‍लेसिस पर लगा था जुर्माना

यहां बता दें कि इस आईपीएल सीजन में संजू सैमसन दूसरे ऐसे कप्तान हैं, जिन पर स्‍लो ओवर रेट के लिए जुर्माना ठोका गया है। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लग चुका है। आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में देरी से ओवर पूरे किए थे।

यह भी पढ़ें :50 लाख वाले इस खिलाड़ी के आगे करोड़ों वाले फेल, आखिरी गेंद पर धोनी को दी मात