
महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 2026 टूर्नामेंट (photo - KSCA)
Maharaja Trophy T20 tournament KSCA new rules: महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 2026 टूर्नामेंट में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) ने प्लेइंग कंडीशन्स में बदलाव किए हैं। जिसकी जमकर चर्चा हो रही है। केएससीए ने टी20 लीग में फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और डीआरएस से जुड़े तीन महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव किए हैं। इन नए नियमों को लेकर काफी उत्सुकता है क्योंकि आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) इन पर विचार कर सकते हैं।
आईसीसी के नियमों के अनुसार, फ्री हिट पर बल्लेबाज के आउट होने पर उसे नॉट आउट माना जाता है और उस गेंद पर लिए गए रन भी मान्य होते हैं। लेकिन महाराजा ट्रॉफी 2026 में केएससीए ने इस नियम को बदल दिया है। अब फ्री हिट पर अगर बल्लेबाज आउट होता है, तो उसे तो नॉट आउट ही माना जाएगा, मगर उस गेंद पर कोई भी रन उसके या टीम के खाते में नहीं जुड़ेंगे। केवल तभी रन दिए जाएंगे, जब बल्लेबाज क्लीन रन दौड़े या चौका-छक्का लगाए।
आईपीएल की तरह इस स्टेट लीग में भी इम्पैक्ट प्लेयर रूल लागू है, महाराजा ट्रॉफी में टॉस के दौरान ही प्लेइंग इलेवन की टीम शीट जमा करनी होगी। साथ ही बताना होगा कि कौन से खिलाड़ी उनके इंपेक्ट प्लेयर होंगे। ऐसे में इम्पैक्ट प्लेयर को लेकर टीमें सावधानी बरतेंगी और अपनी बेस्ट इलेवन ही चुनना पसंद करेंगी।
वर्तमान आईसीसी नियमों के अनुसार, अगर ऑन-फील्ड अंपायर किसी बल्लेबाज को आउट देते हैं और थर्ड अंपायर बाद में उस फैसले को पलटकर नॉट आउट घोषित करते हैं, तो उस गेंद पर बल्लेबाज द्वारा दौड़े गए रन नहीं गिने जाते। ऐसी स्थिति में गेंद को डेड माना जाता है। लेकिन महाराजा ट्रॉफी 2026 में केएससीए ने इस नियम को बदल दिया है। अब अगर आउट दिए जाने के समय बल्लेबाज रन लेने के लिए दौड़ रहा था, तो थर्ड अंपायर द्वारा फैसला पलटकर नॉट आउट दिए जाने पर वे रन भी मान्य होंगे।
Updated on:
22 Jun 2026 01:59 pm
Published on:
22 Jun 2026 01:57 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
