27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MCA को खाली करना पड़ सकता है वानखेड़े स्टेडियम, सरकार ने लीज बढ़ाने के लिए मांगे 120 करोड़ रुपए

पिछले साल फरवरी में खत्म हो गई है वानखेड़े स्टेडियम की लीज लीज को बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने की है 120 करोड़ रुपए की मांग 1975 में बना था वानखेड़े स्टेडियम
2 min read
Google source verification
Wankhede Stadium

Wankhede Stadium

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम को खाली करने के निर्देश मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को दिए हैं। दरअसल, महाराष्ट्र की देवेंद्र फड़णवीस सरकार ने मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को लीज आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। लीज को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने 120 करोड़ रुपए की मांग की है। साथ ही MCA ने अगर ऐसा नहीं किया तो स्टेडियम को खाली करने का भी ऑर्डर सरकार ने दे दिया है।

भुगतान नहीं हुआ तो स्टेडियम को कराया जाएगा खाली

जानकारी के मुताबिक, यह नोटिस मुंबई शहर के कलेक्टर शिवाजी जोंधाले ने 16 अप्रैल को जारी किया और इसमें कहा गया है कि अगर एमसीए अधिकारी उचित दस्तावेजों के साथ 3 मई को सुनवाई के लिए आने में नाकाम रहे तो स्टेडियम को कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। यह स्टेडियम 1975 में बनाया था और 2011 विश्व कप से पहले इसका रिनोवेशन किया गया था।

भुगतान नहीं होने तक कोई मीटिंग भी नहीं होगी

मुंबई के कलेक्टर ने बताया है जब MCA ने लीज को बढ़ाने के लिए आवेदन किया तो पता चला कि अभी तो पुराना भुगतान बाकि है। इसलिए सरकार ने ये तय किया है कि पहले पुराना भुगतान हो और आगे लीज को बढ़ाने के लिए 120 करोड़ रुपए दिए जाएं। कलेक्टर की तरफ से कहा गया है कि ये भुगतान एमसीए के लिए कोई ज्यादा नहीं है, उसके लिए ये मामूली रकम है। सरकार की तरफ से ये साफ कर दिया गया है कि जब तक ये भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक कोई अंतरिम बैठक नहीं होगी और ना ही क्रिकेट संस्था को और समय दिया जाएगा।

क्यों खास है वानखेड़े स्टेडियम

आपको बता दें कि वानखेड़े स्टेडियम की 43977.93 वर्ग मीटर जमीन को राज्य सरकार ने 50 साल के लिए एमसीए को लीज पर दिया था जो पिछले साल फरवरी में खत्म हुई। अब यहां क्रिकेट आयोजन के लिए एमसीए को लीज आगे बढ़वानी होगी और पुराना भुगतान भी करना होगा। इस स्टेडियम में कई यागदार मैचों का आयोजन किया गया और इसमें 2011 विश्व कप फाइनल भी शामिल है जिसमें भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था। इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 33000 है और यह मुंबई की रणजी टीम और आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस का घरेलू मैदान भी है। इसी स्टेडियम के अंदर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का मुख्यालय भी है।

खेल समाचार ( Sports News )से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं क्रिकेट समाचार ( Cricket News ), फुटबॉल, हॉकी, टेनिस के हर अपडेट. IPL 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE IPL 2019 Match Score अपडेट तथा IPL Match Schedule के लिए Download करें patrika Hindi News App