11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीरेन्द्र सहवाग और आनंद महिंद्रा ने किया सबसे अनोखे अंदाज़ में विश, जानें धोनी के जन्मदिन पर किसने क्या कहा

MS dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी को उनके गृह नगर रांची से लेकर देश-विदेश तक हर जगह से जन्मदिन की बधाई मिल रहीं है। धोनी के सम्मान में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 41 फीट ऊंचा कटआउट भी लगाया गया है। तो आइए जानते हैं कि उन्हें विश करते हुए किसने क्या कहा।    

2 min read
Google source verification
41.jpg

महेंद्र सिंह धोनी का आज 41वां जन्मदिन है।

Mahendra Singh Dhoni Birthday: पूर्व भारतीय कप्तान और विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का आज 41वां जन्मदिन है। इस मौके पर कई पूर्व क्रिकेटर, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और उद्योगपति उन्हें बधाई दे रहे हैं। पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग और उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने सबसे अनोखे अंदाज़ में कैप्टन कूल को बर्थडे विश किया है।

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैनी हॅप्पी रिटर्न्स ऑफ द डे, एमएस। यह एक समय है जब मैं नहीं चाहता कि आप शतक के करीब पहुंचें!' वहीं सहवाग ने लिखा, 'जैसे वाक्य में जबतक फुलस्टॉप नहीं आता। वाक्य खत्म नहीं होता। उसी तरह जबतक धोनी क्रीज़ पर हैं ताबतक मैच खत्म नहीं होता। हर टीम के भाग्य में धोनी जैसा इंसान नहीं है। जन्मदिन मुबारक हो। ओम हेलीकॉप्टराय नमः'

ये भी पढ़ें - MS Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड में मनाया जन्मदिन, ऋषभ पंत हुए शामिल, पत्नी साक्षी ने शेयर किया VIDEO

अनुज रावत ने लिखा, 'दिग्गज क्रिकेटर और एक बहुत अच्छे इंसान। जन्मदिन मुबारक हो माही भाई।' मोहम्मद कैफ ने लिखा, 'दादा ने हम युवाओं को सिखाया कि कैसे जीतना है और धोनी ने इसे अपनी आदत बना ली। अलग-अलग युगों के दो महान लीडर का जन्म एक दिन के अंतराल में आता है। भारतीय क्रिकेट को आकार देने वाले पुरुषों को जन्मदिन की बधाई।' इतना ही नहीं उन्हें बढ़ाई देते हुए फैंस ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में धोनी के सम्मान में 41 फीट का ऊंचा कटआउट लगाया है।

बता दें धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। धोनी ने क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा नहीं कहा है। वे अब भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेल रहे हैं।

भारत के लिए धोनी ने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने टेस्ट में 6 शतक, एक दोहरा शतक और 33 अर्धशतक की मदद से कुल 4876 रन बनाये हैं। जबकि वनडे में 10 शतक और 73 अर्धशतक की मदद से 10773 रन बनाये हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 की बात करें तो उन्होंने दो अर्धशतक की मदद से कुल 1617 रन बनाये हैं। इसके अलावा धोनी वनडे में दुनिया के तीसरे सबसे सफल विकेट कीपर हैं।