
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच। (फोटो सोर्स: IANS)
Ind vs Nam Pitch Report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार 12 फरवरी को भारत का मुकाबला नामीबिया से होगा। पहले मुकाबले में यूएसए को 29 रन से हराने वाली भारतीय टीम से इस बार फैंस को बड़ी उम्मीदें हैं, क्योंकि इसके बाद टीम इंडिया का मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। ऐसे में सूर्यकुमार यादव अपनी सबसे ताकतवर टीम के साथ उतरना चाहेंगे। दिल्ली में खेले जाने वाले इस मुकाबले में बल्लेबाजों का बोलबाला रहेगा या फिर गेंदबाज अपना कहर बरपाएंगे। आइये मैच से पहले आपको अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट बताते हैं।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत बनाम नामीबिया मुकाबला गुरुवार को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। एक्यूवेदर के मुताबिक, 12 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान मैच दौरान 24 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के करीब रहेगा। मैच के दौरान आसमान साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि धुंध बहुत होगी, जिससे फील्डिंग में मुश्किल हो सकती है। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है, ऐसे में क्रिकेट फैंस पूरे 40 ओवर का लुत्फ उठा सकेंगे।
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां बल्लेबाजों के लिए काफी मदद रहती है। अगर वह थोड़ा टिककर खेलें तो बड़े स्कोर बना सकते हैं, क्योंकि यहां की बाउंड्री भी काफी छोटी हैं। ऐसे में यहां छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। मध्य के ओवर्स में यहां पिच से स्पिनरों को भी मदद मिलती है। भारत यहां नामीबिया जैसी छोटी टीम के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा कर सकता है।
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), संजू सैमसन, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।
लोरेन स्टीनकैंप, जैन फ्रिलिंक, जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हेइंगो, मालन क्रूगर, जैन बाल्ट, बेन शिकोंगो और जैक ब्रासेल।
Updated on:
11 Feb 2026 02:35 pm
Published on:
11 Feb 2026 12:50 pm
