3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैं उसी दिन रिटायर हो गया था…’ न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल हारने पर पहली बार बोले धोनी, वर्ल्ड कप जीतने के सवाल पर दिया चौंकने वाला जवाब

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में धोनी आखिरी के कुछ ओवर में रनआउट हो गए थे। जिसके बाद भारत मैच हार गया था और वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था। इस मैच को लेकर पहली बार धोनी ने चुप्पी तोड़ी है और कहा ही कि वे उस मैच के दिन ही रिटायर हो गए थे बस फैसला एक साल बाद लिया।

2 min read
Google source verification
dhoni.png

Mahendra singh Dhoni World cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का लगभग आधा हो चुका है और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अबतक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने 5 मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। 2019 वर्ल्ड कप में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों सेमीफाइनल में हार कसमना करना पड़ा था। वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में धोनी आखिरी के कुछ ओवर में रनआउट हो गए थे। जिसके बाद भारत मैच हार गया था और वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था। इस मैच को लेकर पहली बार धोनी ने चुप्पी तोड़ी है और कहा ही कि वे उस मैच के दिन ही रिटायर हो गए थे बस फैसला एक साल बाद लिया। धोनी ने अपने संन्यास का ऐलान अधिकारिक रूप से 15 अगस्त 2020 को किया था।

धोनी ने एक इवैंट के दौरान कहा, 'इमोशन पर कंट्रोल करना मुश्किल होता है, जब आप एक नजदीकी मैच हारे हो तो...अंदर से मेरी प्लानिंग पूरी हो जाती है....मेरे लिए वो भारत के लिए खेलने का आखिरी दिन था। मैंने रिटायरमेंट एक साल बाद ली, लेकिन सच यही है कि मैं उसी दिन रिटायर हो गया था।'


उन्होंने आगे कहा 'हम लोगों को ना कुछ मशीन वगैरा दिए जाते हैं, तो मैं हर बार ट्रेनर के पास जाता था तो मैं उन्हें वह वापस दे दिया करता था। मगर वो कहते थे कि आप इसे रखें। मेरे मन में उस समय यही चलता था कि इसे मैं कैसे बताऊं कि मुझे अब इसकी जरूरत नहीं है। मैं उस टाइम रिटायरमेंट का ऐलान नहीं करना चाहता था।'

इस वर्ल्ड कप में भारत के प्रदर्शन को लेकर भी धोनी ने बयान दिया है। धोनी ने कहा, ''यह बहुत अच्छी टीम है। बहुत अच्छा संतुलन है टीम का। सभी खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हैं। इसलिए सब कुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं बोलूंगा, बाकी समझदार को इशारा काफी है।'