26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MLC में गरजा मार्कस स्टोइनिस का बल्ला, एक ही ओवर में जड़ दिये पांच छक्के, देखें Video

मार्कस स्टोइनिस जब बल्लेबाजी के लिए आए, तो लय में नज़र नहीं आए। पहली छह गेंदों पर उन्होंने सिर्फ 4 रन बनाए। लेकिन इसके बाद उन्होंने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 26, 2026

MLC

मार्कस स्टोइनिस ने मेजर लीग क्रिकेट में जड़े पांच छक्के (Photo: MLC)

Marcus Stoinis smashes five sixes, MCL 2026: मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 का 9वां मुकाबला सिएटल ओर्कास और वॉशिंगटन फ्रीडम के बीच खेला गया। ओकलैंड-अल्मिडा काउंटी कोलिज़ियम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ओर्कास के कप्तान मार्कस स्टोइनिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर में पांच छक्के जड़ डाले। जिसकी मदद से उनकी टीम ने 88 रनों से जीत दर्ज़ की।

मार्कस स्टोइनिस ने जड़े पांच छक्के

मार्कस स्टोइनिस जब बल्लेबाजी के लिए आए, तो लय में नज़र नहीं आए। पहली छह गेंदों पर उन्होंने सिर्फ 4 रन बनाए। लेकिन इसके बाद उन्होंने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। पारी का 17वां ओवर फेंकने आए इयान हॉलैंड उनके निशाने पर चढ़ गए। स्टोइनिस ने ओवर की पहली चार गेंदों पर लगातार चार छक्के जड़े। पांचवीं गेंद पर हॉलैंड ने थोड़ी धीमी गेंद डालकर उन्हें डॉट बॉल पर रोका, लेकिन आखिरी गेंद पर फिर छक्का जड़ दिया। इस तरह स्टोइनिस ने एक ओवर में पांच छक्के लगाए।

16 गेंदों पर 42 रन जड़े

अपनी इस पारी में स्टोइनिस ने मात्र 16 गेंदों पर 6 छक्कों की मदद से 42 रन बनाए और अपनी टीम की रनगति को तेज कर दिया। हालांकि, अगले ओवर में मार्को यानसन ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। जानसेन ने इसी ओवर में दासुन शनाका का विकेट भी लिया और पूरे ओवर में सिर्फ 9 रन खर्च किए।

सिएटल ओर्कास ने 88 रनों से दर्ज़ की जीत

सिएटल ओर्कास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 227 रनों का विशाल स्कोर बनाया। मार्कस स्टोइनिस के अलावा शिमरॉन हेटमायर ने 33 गेंदों पर नाबाद 79 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 9 छक्के शामिल थे। सिएटल की इस पारी में कुल 23 छक्के लगे।

जसदीप सिंह की घटक गेंदबाजी

इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉशिंगटन फ्रीडम की टीम मात्र 16.2 ओवर में 139 रन पर सिमट गई। फ्रीडम के लिए अमिला अपोंसो ने नाबाद 31 रन बनाए, जबकि इयान हॉलैंड ने 26 रनों का योगदान दिया। अनौआ कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। सिएटल ओर्कास की ओर से जसदीप सिंह ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 5 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।