15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑस्ट्रेलिया की ‘रन मशीन’ लाबुशाने ने कोहली को बताया अपना आइडल

- ऑस्ट्रेलिया ( Australia ) की नई 'रन मशीन' बनकर उभरे हैं मार्नस लाबुशाने ( Marnus labuschagne ) - लाबुशाने का भारत के खिलाफ होगा वनडे में डेब्यू

2 min read
Google source verification
marnus_labuschagne.jpeg

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कंगारू टीम की 'रन मशीन' बनकर उभरे हैं। दाएं हाथ का ये बल्लेबाज टेस्ट फॉर्मेट में धमाल मचाने के बाद अब वनडे में भी अपनी पहचान बनाने को उत्सुक है। 25 साल लाबुशाने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को अपना आइडल मानते हैं। खुद लाबुशाने ने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि भविष्य में वो विराट कोहली जैसा बल्लेबाज बनना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने कोहली के साथ-साथ स्मिथ का भी नाम लिया है।

गेल ने पाकिस्तान को बताया दुनिया का सबसे सुरक्षित देश, कहा- राष्ट्रपति स्तर की मिलेगी सुरक्षा

कोहली जैसा बनना चाहते हैं लाबुशाने

लाबुशाने ने कहा है, 'मैं भविष्य में विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, केन विलियम्सन (Kane Williamson) और जो रूट (Joe Root) की तरह बनना चाहता हूं। ये सभी लंबे समय से ऐसा कर रहे हैं। इन्होंने 5-6 साल से सभी प्रारूपों में निरंतर अच्छा प्रदर्शन किया है। मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से इनसे सीखने और खुद को बेहतर करने का मौका है। इन गर्मियों में मैंने कुछ बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती मेरे लिए अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने की है।'

न्यूजीलैंड के खिलाफ बने मैन ऑफ द सीरीज

आपको बता दें कि 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने वाले लाबुशाने ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 549 रन बनाए थे। इसमें उनका हाई स्कोर 215 रन था। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनको मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। लाबुशाने अभी तक 14 टेस्ट मैचों में 63.4 के जबरदस्त औसत से 1459 रन बना चुके हैं। इसके अलावा लाबुशाने टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर भी आ गए हैं। उनसे आगे स्मिथ और कोहली ही हैं।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने पकड़ा क्रिकेट इतिहास का 'सबसे शानदार' कैच, होने लगा विवाद

भारत के खिलाफ करेंगे वनडे डेब्यू

ऐसे में हैरानी वाली बात ये है कि इस बल्लेबाज को अभी तक वनडे और टी20 में डेब्यू करने तक का मौका नहीं मिला है, लेकिन अब ये इंतजार भी खत्म हो जाएगा, क्योंकि उन्हें भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुना गया है।