5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंटरनेशनल टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने मार्टिन गप्टिल, रोहित शर्मा को किया पीछे

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज ने रोहित शर्मा को पीछे कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हालांकि वेस्टइंडीज के साथ होने वाली टी-20 सीरीज में शर्मा फिर से उनसे आगे निकल सकते हैं। दोनों के बीच रनों की दौड़ अब जारी रहेगी। जानिए पूरी खबर।

2 min read
Google source verification
martin guptill leading run scorer in t20 surpassed rohit sharma india

रोहित शर्मा हुए पीछे

न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड के बीच इस समय टी-20 सीरीज खेली जा रही है। पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ये रिकॉर्ड उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को पछाड़कर पीछे किया है। मार्टिन गप्टिल ने पहले टी-20 में 40 रन बनाए और वो इसके साथ ही टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है। गप्टिल के अब टी-20 में कुल 3399 रन हो गए है। रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर खिसक गए है। रोहित के नाम अब 3389 रन हैं। आने वाले समय में इस लिस्ट में बदलाव होते रहेंगे। आने वाला सीजन टी-20 का ही है। कुछ दिन बाद टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज खेली जाएगी। रोहित शर्मा यहां गप्टिल से आगे जा सकते हैं।


रोहित शर्मा के पास आगे निकलने का मौका

गप्टिल अभी तक 116 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। दो शतक और 20 अर्धशतक उनके नाम दर्ज हैैं। वहीं रोहित शर्मा 128 मुकाबले खेल चुके हैं। रोहित के नाम 4 शतक और 26 अर्धशतक हैं। विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने के लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं और उनके बाद पॉल स्टर्लिंग, आरोन फिंच का नाम शामिल हैं।

खैर विराट कोहली अभी बहुत पीछे हैं लेकिन गप्टिल और रोहित शर्मा में आगे बढ़ने की जंग जारी रहेगी। टी-20 वर्ल्ड कप दोनों टीम्स के ज्यादातर टी-20 मैच ही होंगे। ऐसे में अब देखना होगा कि कौन किसे कब पीछे करेगा। गप्टिल इस समय कुछ अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे हैं। रोहित शर्मा ने लय पा ली है और वो जल्द ही गप्टिल को पीछे कर फिर से नंबर वन बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- वनडे में नाइनटीज में नाबाद रहने वाले 6 भारतीय ओपनर

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

1) मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड): 3399

2)रोहित शर्मा (भारत): 3379

3) विराट कोहली (भारत): 3308

4) पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड): 2894

5) आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया): 2855

यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज की सरजमीं पर वनडे सीरीज जीतने वाले भारत के 5 कप्‍तान