7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीलंका क्रिकेट में नया भूचाल, वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले दिग्गज खिलाड़ियों पर लगा फिक्सिंग का आरोप

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष थिलंगा सुमतिपाला ने श्रीलंका के दो पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों पर मैच फिक्सिंग का संगीन आरोप लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 30 Jul 2018, 5:28 PM IST

arvind

श्रीलंका क्रिकेट में नया भूचाल, वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले दिग्गज खिलाड़ियों पर लगा फिक्सिंग का आरोप

नई दिल्ली। पहले गेंद से छेड़छाड़, फिर टीम होटल में लड़की से बलात्कार होना, अब फिक्सिंग जैसे महापाप का आरोप। ये कहानी है श्रीलंका क्रिकेट की। जो लंबे समय से क्रिकेट को छोड़कर दूसरे ही कारणों से चर्चा में है। वेस्ट इंडीज टूर के दौरान लंका के कप्तान दिनेश चांडीमल, कोच और मैनेजर पर गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगा, जिसके चलते वे निलंबित है। उसके बाद अपने घरेलू सरजमीं पर दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट में मात देने के साथ-साथ टीम के सलामी बल्लेबाज दानुष्का गुणाथिलका पर बलात्कार का संदेह और अनुशासनहीनता का आरोप लगा। इन झटकों से उबरने से पहले ही श्रीलंका क्रिकेट पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा है। यह आरोप लगाया है श्रीलंका बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष थिलंगा सुमतिपाला ने। सुमतिपाला ने श्रीलंका के दो पूर्व दिग्ग्ज क्रिकेटर अर्जुन राणातुंगा और अरविंद डी सिल्वा पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया है।

बुकियों से लिए 15000 डॉलर-
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष थिलंगा सुमतिपाला ने आरोप लगाया कि अर्जुन और अरविंद के परिवार का संबंध बुकियों से था। थिलंगा ने फिक्सिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि इन दोनों क्रिकेटरों ने किसी गुप्ता नामक बुकी से फिक्स करने के एवज 15000 डॉलर भी लिया था। थिलंगा ने यह भी कहा कि क्रिकेट इतिहास में सबसे पहले फिक्सिंग करने वाले क्रिकेटर ये ही थें।

विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान-
बता दें कि अर्जुन राणातुंगा श्रीलंका क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तान रहे हैं। अर्जुन की कप्तानी में ही लंका की टीम विश्व विजेता बनी थी। अर्जुन ने अपनी कप्तानी में साल 1996 का वर्ल्ड कप जीता था। कप्तानी के साथ-साथ अर्जुन एक सफल बल्लेबाज भी थे। अर्जुन ने अपने करियर में 93 टेस्ट में 5105 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनके नाम पर 4 शतक और 38 अर्धशतक दर्ज है। वहीं वनडे में अर्जुन ने 269 मैचों से 7456 रन बनाए हैं। अरविंद डिसिल्वा भी अपने जमाने से बेहतरीन बल्लेबाज रहे है। अब देखना है कि पूर्व अध्यक्ष के इन आरोपों पर अर्जुन और अरविंद का प्रतिक्रिया क्या रहती है?