12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MI vs SRH : हैदराबाद ने मुंबई को दिया 201 रनों का विशाल लक्ष्य, मयंक-विवरांत के अर्धशतक

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 200 रन बनाए। हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा 83 रन मयंक अग्रवाल ने बनाए। वहीं, विवरांत शर्मा ने 69 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने चार और क्रिस जॉर्डन ने एक विकेट लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
rh.png

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad ipl 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का 69वां मुक़ाबला मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (LSG) के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 201 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। हैदराबाद के लिए सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया।

सनराइजर्स हैदराबाद को सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और विवरांत शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 140 रन जोड़े। इस दौरान विवरांत शर्मा ने 36 गेंद और मयंक अग्रवाल ने 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। 140 रन के स्कोर पर सनराइजर्स हैदराबाद का पहला विकेट गिरा विवरांत शर्मा 47 गेंद में 69 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और दो सिक्स लगाए। आकाश मधवाल ने उन्हें रमनदीप सिंह के हाथों कैच कराया।

174 रन के स्कोर पर सनराइजर्स हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा। मयंक अग्रवाल 46 गेंद में 83 रन बनाकर आउट हुए। आकाश मधवाल की गेंद पर ईशान किशन ने उनका कैच पकड़ा। मयंक ने अपनी पारी में आठ चौके और चार सिक्स लगाए। 177 रन के स्कोर पर सनराइजर्स हैदराबाद का तीसरा विकेट गिरा। ग्लेन फिलिप्स चार गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। क्रिस जॉर्डन ने उन्हें कुमार कार्तिकेय के हाथों कैच कराया।

आकाश मधवाल ने एक ओवर में दो विकेट लेकर हैदराबाद की टीम को बैकफुट में ढकेल दिया है। उन्होंने क्लासेन के बाद हैरी ब्रूक को भी क्लीन बोल्ड किया। ब्रूक पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। वह अपना खाता भी नहीं खलो सके। वहीं हेनरिच क्लासेन 13 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग