6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

List of T20 World Cup women Hundred: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाली महिला बल्लेबाज, लिस्ट में यह भारतीय दिग्गज भी शामिल

महिला टी20 वर्ल्ड कप में अबतक मात्र छह शतक लगे हैं। इस लिस्ट में एक भारतीय बल्लेबाज भी शामिल है। तो आइए एक नज़र डालते हैं शतक लगाने वालीं इन छह बल्लेबाजों पर -

3 min read
Google source verification

List of T20 World Cup women Hundred: महिला क्रिकेट का महाकुंभ टी20 वर्ल्ड कप 2024 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। 18 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। जिनके बीच 23 मुक़ाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के 20 लीग मैच दुबई और शारजाह में होंगे और सेमीफाइनल 17 अक्टूबर को दुबई में और 18 अक्टूबर को शारजाह में होंगे।

ग्रुप ए में छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड शामिल हैं। टूर्नामेंट में हर टीम चार ग्रुप मैच खेलेगी। प्रत्येक ग्रुप से दो शीर्ष टीमें 17 और 18 अक्टूबर को सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और 20 अक्टूबर को दुबई में फाइनल खेला जायेगा। सेमीफाइनल और फाइनल दोनों के लिए एक 'रिजर्व डे' रखा गया है।

इस टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी बांग्लादेश कर रहा है। लेकिम यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाएगा। बांग्लादेश में राजनीतिक उथलपुथल और अशांति के कारण महिला टी20 वर्ल्ड कप को स्थानांतरित किया गया है। महिला टी20 वर्ल्ड कप में अबतक मात्र छह शतक लगे हैं।

आइए एक नज़र डालते हैं शतक लगाने वालीं इन छह बल्लेबाजों पर (List of T20 World Cup women Hundred)

मेग लैनिंग

ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज मेग लैनिंग ने टी20 वर्ल्ड कप 2014 में आयरलैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। 27 मार्च 2014 को बांग्लादेश के सिलहट में खेले गए इस मुक़ाबले में लैनिंग ने मात्र 65 गेंद पर 126 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 18 चौके और चार छक्के लगाए थे। यह किसी भी महिला बल्लेबाज द्वारा टी20 वर्ल्ड कप में अबतक बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।

डिएंड्रा डॉटिन

महिला क्रिकेट की सबसे खूंखार बल्लेबाज डिएंड्रा डॉटिन ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे पहले शतक लगाया था। डिएंड्रा डॉटिन ने वेस्टइंडीज के लिए खेलते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2010 में सेंट किट्स और नेविस के बासेटेयर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 45 गेंद पर 112 रनों की नाबाद पारी खेली थी। डॉटिन ने अपनी इस पारी में 9 छक्के और 7 चौके लगाए थे।

हीथर नाइट

इंग्लैंड की विस्फोटक बल्लेबाज हीथर नाइट टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाली पहली और इकलौती महिला हैं। नाइट ने 26 फरवरी 2020 को ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में थायलैंड के खिलाफ 66 गेंद पर नाबाद 108 रनों की पारी खेली। इस दौरान इंग्लिश बल्लेबाज ने चार छक्के और 13 चौके लगाए।

हरमनप्रीत कौर

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टी20 वर्ल्ड कप 2018 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। कौर ने गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में 51 गेंद पर आठ छक्के और सात चौके की मदद से 108 रन बनाए थे। ये उनके टी20 करियर का सबसे बड़ा स्कोर है।

मुनीबा अली

पाकिस्तान की मुनीबा अली ने टी20 वर्ल्ड कप 2023 में आयरलैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। मुनीबा ने दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में 68 गेंद पर 102 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 14 चौके लगाए थे। यह आयरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया दूसरा शतक था।

लिजेल ली

दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली ने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2020 में शतक लगाया था। लिजेल ने थायलैंड के खिलाफ 60 गेंद पर 101 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने तीन छक्के और 16 चौके लगाए। यह थायलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया दूसरा शतक था।