6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs BAN: मेहदी हसन मिराज की शानदार बल्लेबाजी, लो स्कोरिंग मैच में बांग्लादेश ने भारत को 1 विकेट से हराया

IND vs BAN: भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को 187 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में मेजबान टीम 46 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज हीरो रहे। मिराज ने मुस्तफिजुर रहमान के साथ मिलकर आखिरी विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई।

2 min read
Google source verification
mehnadi.png

India vs Bangladesh 1st ODI: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुक़ाबला ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला गया। इस लो स्कोरिंग मुक़ाबले में बांग्लादेश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को 1 विकेट से हरा दिया। इस मैच में बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज हीरो रहे। मिराज ने मुस्तफिजुर रहमान के साथ मिलकर आखिरी विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को 187 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में मेजबान टीम 46 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। मेहदी हसन मिराज ने 8वे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंद पर नाबाद 38 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो सिक्स और चार चौके मारे।

भारत द्वारा दिये गए मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को परी की पहली गेंद पर झटका लगा और दीपक चाहर की गेंद पर सलामी बल्लेबाज नजमुल हुसैन शांतो पवेलियन लौट गए। उनका कप्तान रोहित शर्म ने स्लिप में बेहतरीन कैच पकड़ा। 26 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा है। एनामुल हक 29 गेंद में 14 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर को कैच डे बैठे। इसके बाद कप्तान लिटन दास ने शाकिब अल हसन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़े। लेकिन तभी 74 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा है। कप्तान लिटन दास 63 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने उन्हें विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच आउट कराया।

95 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा है। शाकिब अल हसन 38 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर विराट कोहली ने शानदार कैच पकड़ कर शाकिब को पवेलियन भेजा। इसके बाद बांग्लादेश को लगातार दो गेंदों पर दो झटके लगे। 35वें ओवर की आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने महमूदुल्लाह को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 14 रन बना सके। इसके बाद 36वें ओवर की पहली गेंद पर सिराज ने मुशफिकुर रहीम को बोल्ड किया। रहीम 18 रन बना सके। इसके बाद मेजबान टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई।

अगले ओवर में इस मैच में अपना डेब्यू कर रहे कुलदीप सेन ने बांग्लादेश को दो झटके दिये। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर अफीफ हुसैन को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराया। अफीफ छह रन बना सके। इसके बाद पांचवीं गेंद पर इबादत हुसैन हिट विकेट हो गए। इबादत खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने हसन महमूद को डक पर एलबीडबल्यू आउट कर पवेलियन भेजा।

आखिरी में मेहदी हसन मिराज ने कुलदीप को दो सिक्स मारकर अपनी पारी का आगाज किया। मेहदी हसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आखिरी विकेट के लिए मुस्तफिजुर रहमान के साथ 51 रन जोड़े और मैच को भारत के हाथ से छीन लिया। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने तीन, कुलदीप सेन और वॉशिंगटन सुंदर एन दो-दो, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर ने एक - एक विकेट लिए।

इससे पहले उपकप्तान केएल राहुल के बेहतरीन अर्धशतक की मदद से भारत ने बांग्लादेश के सामने 187 रन का लक्ष्य रखा। राहुल ने 70 गेंद पर चार सिक्स और 5 चौके की मदद से 73 रनों की पारी खेली। वहीं बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने पांच और इबादत हसन ने चार विकेट लिए। मेहदी हसन मिराज को एक विकेट झटके थे।