धोनी ने कहा, "मुझे लगता है कि 2020 का एक सीजन हमारे लिए बहुत अच्छा नहीं रहा है, लेकिन हमें यह देखने की जरूरत है कि क्या हम सही फॉर्म में क्रिकेट खेल रहे हैं, क्या हम खुद को पूरी तरह झोंक रहे हैं। ये हमारे सामने सवालिया निशान हैं। इसके अलावा हम सिर्फ़ कमियों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं, हमारे सामने जितने भी मुकाबले बचे हैं, उन्हें जीतने के लिए हमें बस एक बार में एक मैच पर ध्यान देना है और अगर हम कुछ हार जाते हैं, तो हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह होगी कि हम अगले साल के लिए सही संयोजन तैयार करें।"