25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MI vs RCB: वानखेड़े में सालों से जीत के लिए तरस रही बेंगलुरु, जानें इस वेन्यू पर पिछले 10 साल के आंकड़े

MI vs RCB, Wankhede Stadium: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज शाम मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। दोनों टीमों की स्तिथि इस समय अंक तालिका में बिल्कुल विपरीत है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 7 Apr 2025, 2:11 PM IST

MI vs RCB

IPL 2025, MI vs RCB Wankhede Stadium: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में सोमवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। वानखेड़े में होने वाले इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भी फैंस की नजर होगी। वानखेड़े में मुंबई इंडियंस का आरसीबी के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है। यहां पर जब भी आरसीबी से मुकाबला हुआ, मुंबई इंडियंस ने अधिकतर मौकों पर आरसीबी के खिलाफ जीत हासिल की। हालांकि, इस बार एमआई के लिए यह चुनौती हो सकती है क्योंकि वह 4 मैच में तीन हार और एक जीत के साथ मैदान में उतरेगी।

वहीं आरसीबी 3 मैच में दो जीत और एक हार के साथ प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है। हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीम आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 33 बार आमने-सामने हुई हैं। मुंबई 19 बार और आरसीबी 14 बार मैच जीतने में सफल रही। वानखेड़े में दोनों टीमों के बीच कुल 12 मैच खेले गए। मुंबई 9 बार और आरसीबी तीन मैच जीतने में सफल हुई। हालांकि, बीते पांच मुकाबलों में आरसीबी की टीम एमआई पर भारी रही है। आरसीबी ने तीन बार एमआई को हराया है। वहीं, दो जीत एमआई के हाथ लगी।

2016 से वानखेड़े में हार रही RCB

हालांकि वानखेड़े में मुकाबलों की कहानी फिर बदल जाती है। यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आखिरी मैच साल 2015 में जीता था। मुंबई इस सीजन खराब दौर से गुजर रही है और बेंगलुरु के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटने का शानदार मौका है। हालांकि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या के लिए भी आरसीबी के सामने अग्निपरीक्षा होगी। क्योंकि, टीम प्वाइंट टेबल में 8वें स्थान पर है। वहीं, आरसीबी इस बार अपने नए कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आरसीबी ने टूर्नामेंट की शुरुआत में अपने दोनों मैच में जीत हासिल की। हालांकि, उसे तीसरे मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस को बहुत उम्मीद है कि वह सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम को एक ठोस शुरुआत देंगे। लेकिन, इस सीजन में उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं, जिसका असर टीम की पूरी बल्लेबाजी पर पड़ रहा है। रोहित चोट के कारण लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। आरसीबी के खिलाफ रोहित मैच खेलते हैं या नहीं, इस पर भी संशय बना हुआ है। मुंबई इंडियंस के लिए राहत की बात यह है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले टीम से जुड़ गए हैं और खेलने के लिए उपलब्ध हैं। अगर रोहित शर्मा और बुमराह दोनों आरसीबी के सामने मुकाबला खेलते हैं, तो एमआई को मजबूती मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज ने की जहीर खान के रिकॉर्ड बराबरी, अगले मैच में तोड़ सकते हैं नेहरा का ये कीर्तिमान