11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

16 साल बाद दोहराया मिचेल सैंटनर ने दोहराया इतिहास, की डेनियल विटोरी के रिकॉर्ड की बराबरी

मिचेल सैंटनर ने गुरुवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ मैच में वनडे वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने के डेनियल विटोरी के रिकॉर्ड की बराबरी की। सैंटनर मौजूदा टूर्नामेंट में भारत के मोहम्मद शमी के साथ संयुक्त रूप से चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

2 min read
Google source verification
santner.png

Mitchell Santner New Zealand vs Sri Lanka, World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 41वां मुक़ाबला न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 160 गेंद रहते पांच विकेट से हरा दिया। कीवी टीम की इस जीत में स्पिनर मिचेल सैंटनर ने अहम भूमिका निभाई।

सैंटनर ने 10 ओवर में मात्र 22 रन देते हुए दो विकेट झटके। यह इस विश्व कप में 10 ओवर का दूसरा सबसे किफायती स्पैल है। इस टूर्नामेंट में केवल जानसेन, ज़म्पा और मदुशंका के पास सेंटनर से अधिक विकेट हैं। इसी के साथ उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर डेनियल विटोरी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। सैंटनर ने इस मैच में एंजेलो मैथ्यूज और धनंजय डी सिल्वा का विकेट लिए। इन दो विकेटों की मदद से सैंटनर किसी एक वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर बन गए हैं। इस वर्ल्ड कप में अभी तक नौ मैचों में 24.68 की औसत और 4.89 की इकॉनमी रेट से 16 विकेट ले चुके हैं।

सैंटनर मौजूदा टूर्नामेंट में भारत के मोहम्मद शमी के साथ संयुक्त रूप से चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। सैंटनर को इस वर्ल्ड कप के दो मुकाबले में विकेट नहीं मिले। पूणे में खेले गए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली थी। अगर इन दोनों मैच में सैंटनर को विकेट मिले होते तो सैंटनर विटोरी को पीछे छोड़ सकते थे। हालांकि, उनके पास अभी मौके आ सकते हैं अगर टीम सेमीफाइनल और फाइनल में क्वालीफाई कर जाए।

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 46.4 ओवर में 171 रन पर समेटने के बाद 23.2 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन बनाकर टूर्नामेंट में लगातार चार पराजय के बाद अपनी पहली जीत हासिल की। न्यूजीलैंड की 9 मैचों में यह पांचवी जीत है और वह 10 अंकों के साथ सेमीफाइनल के करीब आ गया है।