
Mohammad Kaif's Team India Squad For T20 World Cup 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम में जगह बनाने की उम्मीद सजाए बैठे खिलाड़ियों को मोहम्मद कैफ ने बड़ा झटका दिया है। शनिवार को भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्डकप 2024 के लिए अपनी पसंदीदा टीम चुनी, जिसमें कई ऐसे खिलाड़ियों का नाम नहीं है, जो इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह बनाने का दावा ठोक रहे हैं। हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता मई के पहले सप्ताह तक वर्ल्डकप के लिए टीम का ऐलान कर सकते हैं। लेकिन जिन खिलाड़ियों ने वर्ल्डकप की टीम में जगह बनाने के सपने सजाए हैं, उनको कैफ की टीम देख कर निराशा जरूर होगी।
मोहम्मद कैफ ने रिंकू सिंह को अपनी 15 सदस्यीय टीम जगह नहीं दी है तो यशस्वी जायसवाल को शुभमन गिल के ऊपर तवज्जो दी है। मयंक यादव, मोहम्मद शमी और केएल राहुल भी कैफ की टीम से बाहर हैं। कैफ ने सिर्फ एक विकेटकीपर को अपनी टीम में चुना है और वह ऋषभ पंत हैं। रवि बिश्नोई भी कैफ की टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। कैफ ने रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल को ओपनर्स के तौर पर चुना है तो विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रियान पराग मिडलऑर्डर बैट्समैन के तौर में शामिल हुए हैं। हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल के रूप में टीम में 5 ऑलराउंडर हैं।
स्पिन डिपार्टमेंट में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को जगह दी है तो कैफ की टीम की तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करेंगे तो मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह भी उनकी टीम में जगह बनाने में सफल हुए हैं। इस टीम में मंयक यादव जगह नहीं बना पाए हैं, जिनका वर्ल्डकप 2024 में खेलना तय माना जा रहा है। वहीं सिराज की फॉर्म देखकर नहीं लगता कि वह वर्ल्डकप खेल पाएंगे।
T20 World Cup 2024 के लिए मोहम्मद कैफ की पसंदीदा टीम
यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह,
युजवेंद्र चहल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे, रियान पराग और मोहम्मद सिराज।
Published on:
14 Apr 2024 02:47 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
