नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर कई संगीन आरोप लगाने के बाद अब उनकी पत्नी हसीन जहां ने दोबारा मॉडलिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही वह अब फिल्म में भी नजर आएंगी। हसीन ने निर्देशक अमजद खान की फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी है। बता दें कि इसी साल के शुरुआत में हसीन ने शमी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे जिससे सभी चौंक गए थे।हसीन के अनुसार सम्मान पूर्वक जीवन बिताने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। आपको याद होगा, हसीन जहां ने शमी और ससुराल के लोगों पर बेवफाई, हत्या के प्रयास और मेरिटल रेप के आरोप लगाये हैं जिसकी जांच अभी भी चल रही है।