बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच तुषार अरोठे का इस्तीफा मजूर कर लिया है
बीसीसीआई द्वारा जारी बयान के मुताबिक, "बीसीसीआई ने मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच तुषार अरोठे का इस्तीफा मंजूर कर लिया। तुषार ने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया। उन्होंने टीम के साथ काम करने का मौका देने के लिए बीसीसीआई का शुक्रिया अदा किया है।"बोर्ड ने तुषार का शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।बयान के मुताबिक, "बोर्ड तुषार का उनके योगदान के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता है। बीसीसीआई और पूरी महिला टीम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती है।"बोर्ड अब टीम के नए कोच की तलाश में लग गया है। तुषार के रहते टीम ने न सिर्फ दूसरी बार विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई बल्कि इसी साल एशिया कप के फाइनल में भी पहुंचने में भी सफल रही थी।