8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहली को मिली इस कंगारू गेंदबाज से चुनौती, बोले- ‘जीतना तो दूर सेंचुरी के लिए भी तरसोगे ‘

ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों का तंज कसने का रहा है इतिहास, हमेशा से करते आएं हैं ऐसी हरकत ...    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 10 Jul 2018, 8:20 PM IST

नई दिल्ली। इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है। ये इस साल का सबसे बड़ा दौरा है। इसके बाद दिसंबर में भारत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगा। इस दौरे के पहले ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों ने भारतीय कप्तान विराट कोहली पर दवाब बनाना शुरू कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। कमिंस की मानें तो विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिरीज में एक भी शतक नहीं लगा पाएंगे।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों का तंज कसने का रहा है इतिहास
जी हां! ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों ने अभी से कोहली पर तंज कसने शुरू कर दिए हैं। कोहली को लेकर कमिंस का कहना है के वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसम्बर में होने वाली सीरीज में एक भी शतक नहीं लगा पाएंगे। कमिंस ने कहा "मेरी साहसिक और बेबाक भविष्यवाणी है, मैं कहूंगा कि मुझे लगता है कि विराट कोहली शतक नहीं लगा पाएंगे और हम उन्हें यहां हराएंगे।"

मैक्सवेल ने भी मिलाई हाँ में हाँ
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के एक और खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने कहा, "मैं चाहता हूं कि ऑस्ट्रेलियाई कोहली पर दबाव डालें और देखे कि वह इससे कैसे निपटते हैं। यह एक अच्छी, कड़ी, मुश्किल सीरीज होगी। कोहली का थोड़ा सा आक्रामक रवैया है, लेकिन पिछली बार जब वह यहां थे, यह दिखा था कि वह उससे पीछे हटने वाले नहीं हैं।"

बता दें कि भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा नवंबर में शुरू होगा जो 21 नवंबर से शुरु होगा और 18 जनवरी को खत्म होगा। इस दौर में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन T20, तीन वनडे और चार टेस्ट मैच खेलने है।इंग्लैंड में टी20 मुकाबलों में अच्छा खेल कर भारतीय टीम ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है । साथ ही भारत के पास मौका हैं दुनिया की नंबर 1 टीम बनने का अगर भारत की टीम इंग्लैंड को ODI सीरीज में 3-0 से हरा दे तो ।