8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोहित बने दो हजारी, तो धोनी ने लपके पांच कैच, बने टूटे कई कीर्तमान देखें रिपोर्ट

रोहित थे कल के हीरो, तो स्टंप्स के पीछे धोनी छाए , रोहित ने भारत के लिए अब तक 84 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 32.59 के औसत से 2086 रन बनाए हैं। इनमें तीन शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 9 Jul 2018, 10:39 AM IST

रोहित बने दो हजारी, तो धोनी ने लपके पांच कैच, बने टूटे कई कीर्तमान देखें रिपोर्ट

दीपा करमाकर की दमदार वापसी, जिम्नास्टिक्स वर्ल्ड चैलेंज में गोल्ड पर किया कब्जा

नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर गई विराट कोहली की टीम 'टीम इंडिया' ने तीसरे और आखिरी टी20 मैच में मेजबान टीम को पटखनी देकर सीरीज जीत ली है । युवाओं से भरी यह टीम हर सीरीज में नए-नए रिकॉर्ड्स अपने नाम करती जा रही है ।इसी कड़ी में भारत ने कॉर्डिफ में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड को हराकर लगातार छठी बार टी-20 में ट्रॉफी अपने नाम कर कर ली है । इस जीत के साथ ही कई रिकॉर्ड भी टीम इंडिया की झोली में आएं हैं ,चलिए आपको बताते हैं वो कौन से रिकॉर्ड हैं जो भारत ने पिछले मैच में बनाये हैं ।


रिकॉर्ड ही रिकॉड, बने-टूटे कई कीर्तमान
भारत की यह लगातार छठी टी20 सीरीज जीत है और इस मामले में वो बस पाकिस्तान (9) से पीछे है। इस मैच में भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 12वीं बार 200 का आंकड़ा पार किया और इस मामले में दक्षिण अफ्रीका एवं ऑस्ट्रेलिया (11) को पीछे छोड़कर टीम इंडिया ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।रोहित शर्मा ने तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा कर कॉलिन मुनरो के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है । रोहित शर्मा ने साथ ही 84वें मैच की 77वीं पारी में अपने 2000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किये और विराट कोहली (2102) के बाद यह रिकॉर्ड बनाने वाले दूसरे भारतीय और कुल मिलाकर विश्व के सिर्फ पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं । महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 मैच में एक पारी में 5 कैच लेने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा धोनी टी20 अंतरराष्ट्रीय में 50 कैच लेने वाले एकमात्र विकेटकीपर भी बन गए हैं।साथ ही धोनी के नाम 54 कैच और 33 स्टंपिंग है, जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है।तीसरे सबसे बड़े स्कोर का सफलता पूर्वक पीछा करते हुए भारत की टीम ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है । एक विश्व चैंपियन बनने की ओर तेजी से बढ़ रही भारतीय टीम चाहे कितना बड़ा स्कोर हो, उसे हासिल करना जानती है।

रोहित थे कल के हीरो, तो स्टंप्स के पीछे धोनी छाए
रोहित ने भारत के लिए अब तक 84 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 32.59 के औसत से 2086 रन बनाए हैं। इनमें तीन शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। रोहित से पहले, न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकलम और मार्टिन गप्टिल, पाकिस्तान के शोएब मलिक और भारतीय कप्तान विराट कोहली टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 या उससे ज्यादा रन बना चुके हैं। रोहित ने इस मैच में 56 गेंदों पर 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से अपने करियर का तीसरा शतक बनाया। भारत ने इस मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से जीत ली। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने दिखाया कि वह स्टंप के पीछे कितने ज्यादा मूल्यवान हैं।विदेशी धरती पर टीम के लिए महेंद्र सिंह धोनी का योगदान अतुल्यनीय रहा है । इस मैच में धोनी किसी एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पांच कैच लेने वाले पहले विकेटकीपर बन गए । माही इस प्रारूप में कैचों का अर्धशतक पूरा करने वाले पहले विकेटकीपर भी बन गए हैं।