अनिरूद्ध चौधरी ने उठाये कुछ सवाल
जी हां! बीसीसीआई के महाप्रबंधक सबा करीम इन दिनों भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं। जिसके लिए बीसीसीआई ने उन्हें 4,050 डॉलर के महंगाई भत्ते को मंजूरी दी थी। करीम का हर दिन का महंगाई भत्ता करीब 30,000 रुपये है। इस पर अनिरूद्ध चौधरी ने सवाल उठाते हुए कारण पूछे और दौरे से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। चौधरी ने अपने ईमेल में पुराने कुछ मामलों का हवाला देते हुए लिखा है के " टी 20 सीरीज के दौरान सचिव का ब्रिटेन दौरा यह कह कर रोक दिया गया था के उन्हें इस दौरे से कोई फायदा नहीं मिलेगा।" उन्होंने लिखा "मुझे एक ईमेल मिला है जिसमें थॉमस कुक (ट्रेवल कंपनी) को भेजे जाने वाले एक पत्र पर हस्ताक्षर करने को कहा गया है ताकि सैयद सबा करीम की नौ दिन की प्रस्तावित ब्रिटेन यात्रा के लिए महंगाई भत्ते के रूप में 4,050 डॉलर के बराबर की राशि जारी की जा सके।’’