25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mohammad Shami Comeback: ‘अफवाह मत उड़ाओ’, मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया में वापसी को लेकर ये क्या कह दिया

मोहम्मद शमी ईडन गार्डन्स में मौजूदा रणजी ट्रॉफी में केरल के खिलाफ बंगाल के आगामी मैच में खेलने का लक्ष्य बना रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 21 Oct 2024, 7:09 PM IST

Mohammed Shami Comeback: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टखने की चोट के कारण पिछले साल नवंबर से क्रिकेट से दूर रहने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शमी का लक्ष्य फिलहाल मौजूदा रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए खेलकर घरेलू क्रिकेट में वापसी करना है।

34 वर्षीय तेज गेंदबाज चोटिल होने के बावजूद वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल तक खेले थे। टूर्नामेंट में उन्होंने 10.70 की औसत से 24 विकेट लेकर भारत के फाइनल तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विश्व कप के बाद उन्होंने फरवरी में लंदन में सर्जरी कराई थी। शमी बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपनी रिकवरी पर काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: अमरीकी गायक कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के पहले टेस्ट के समापन के बाद शमी ने नेट पर पूरे जोश के साथ एक घंटे से अधिक समय तक गेंदबाजी की। इस दौरान गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल और सहायक कोच अभिषेक नायर की निगाहें उन पर रहीं। एक चुनौतीपूर्ण सत्र के बावजूद, शमी को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। उनके पैर पर पट्टी बंधी थी और शुरुआत में उन्होंने छोटे रनअप के साथ गेंदबाजी की, लेकिन धीरे-धीरे वह अपनी पुरानी लय में दिखे।

शमी ने टीम इंडिया में अपनी वापसी को लेकर सोमवार को इंटरव्यू में कहा, "कभी-कभी जो न्यूज निकलती है, वह सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से फैलती है। अगर कुछ ऐसा होता है तो कृपया उसे पहले वैरिफाई कर लीजिए। रही कल की सवाल की बात तो बहुत अच्छा लगा। उससे पहले मैं आधे रनअप पर गेंदबाजी कर रहा था, लेकिन मैच के बाद मैंने पूरे रनअप पर गेंदबाजी करने का फैसला किया और यह अच्छा लगा। मेरा शरीर अब ठीक है और मैं अब अच्छा रिकवर कर रहा हूं। "ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अहम है, लेकिन मैं जल्दी में नहीं हूं। पूरी तरह से ठीक होने के बाद मैं चल रहे रणजी ट्रॉफी सीजन में बंगाल के लिए खेलना चाहता हूं।"

यह भी पढ़े: इस महिला क्रिकेट खिलाड़ी के सिर सजा नंबर वन का ताज

घरेलू क्रिकेट में बंगाल की ओर से खेलने वाले शमी ईडन गार्डन्स में केरल के खिलाफ बंगाल के आगामी मैच में खेलने का लक्ष्य बना रहे हैं। बंगाल का सीजन का पहला मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया था। शमी को उम्मीद है कि एनसीए की मेडिकल टीम समय पर उन्हें बंगाल के लिए खेलने की अनुमति दे देगी।