25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिकी गायक कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अमरीकी गायक कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 21 Oct 2024, 6:09 PM IST

Virat Kohli and Anushka Sharma: दिग्गज भारतीय क्रिकेटर कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा मुंबई स्थित नेस्को में 20 अक्टूबर को अमेरिकी गायक कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुए। आयोजकों ने अग्रिम पंक्ति में बैठे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। वीडियो में अनुष्का शर्मा को ताली बजाते हुए लोगों के साथ वातावरण का आनंद लेते हुए देखा गया, जबकि कोहली मुस्कुरा रहे थे।

यह भी पढ़ें:इस खूबसूरत महिला टेनिस खिलाड़ी के सिर सजा नंबर वन का ताज

आयोजकों ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, विराट और अनुष्का ने आज मुंबई में कृष्णा दास लाइव में हमारे साथ शामिल हुए, आशीर्वाद लिया और शांत वातावरण से जुड़े। उनकी उपस्थिति ने सामूहिक भक्ति को और बढ़ा दिया, जिससे सभा और भी विशेष हो गई।

यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कृष्णा दास के कीर्तन में शामिल हुए हैं। इससे पूर्व भी इस साल की शुरुआत में दोनों को लंदन में कृष्णा दास के कीर्तन में शामिल होते हुए देखा गया था।

बेंगलुरु से मुंबई पहुंचे थे विराट कोहली

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड से मिली भारतीय टीम की हार के बाद विराट कोहली सीधे मुंबई पहुंचे थे। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 8 विकेट से हराया था। इस मुकाबले में विराट कोहली जहां पहली पारी में खाता खोल नहीं सके थे, वहीं दूसरी पारी में 70 रन बनाकर आउट हो गए थे। अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच मैच 24 से 28 अक्टूबर तक पुणे में खेला जाएगा।