ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मुकाबले में ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श और कैमरन ग्रीन ने शतक जड़ा, तो एलेक्स कैरी अर्धशतक बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में दो विकेट गवांकर 431 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वनडे क्रिकेट इतिहास में यह सिर्फ पांचवा मौका था, जब किसी टीम के तीन बल्लेबाजों ने एक पारी में शतक जड़ा। इससे पहले सिर्फ साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड ही यह कारनामा कर पाई हैं। साउथ अफ्रीका ने तीन बार यह कारनामा अपने नाम किया है, तो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने एक-एक बार यह उपलब्धि हासिल की है।