
USA vs WI:टी20 वर्ल्ड कप 2024 की सुपर स्टेज में आज 22 जून को बारबाडोस में अमेरिका और वेस्टइंडीज के बीच एकतरफा मुकाबला खेला गया।अमेरिका पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 128 रन पर सिमट गई। 129 रन के लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने एक विकेट के नुकसान पर महज 10.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच में शाई होप ने नाबाद 82 रन की तूफानी पारी खेली तो निकोलस पूरन ने नाबाद 27 रन बनाए। इसके चलते टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के के रिकॉर्ड के साथ कई रिकॉर्ड धराशाई हो गए हैं। आइये एक नजर डालते हैं उन रिकॉर्ड पर।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका 19.5 ओवर में महज 128 रन पर ढेर हो गई। अमेरिका के 129 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने विस्फोटक शुरुआत की और टार्गेट को सिर्फ 65 गेंदों पर हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज के लिए शाई होप ने अपनी 82 रन की पारी में 8 छक्के लगाए तो निकोलस पूरन ने 27 रन की पारी में तीन छक्के जड़े।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लीग चरण के कुछ मैच अमेरिका की असमान उछाल वाली पिचों पर खेले गए, जो लो स्कोरिंग रहे। इसके बावजूद इस टी20 वर्ल्ड में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड टूट गया है। बता दें कि इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के 2021 में लगे थे। उस सीजन में कुल 405 छक्के लगे थे। वहीं, अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 412 छक्के लग चुके हैं।
11 - क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) बनाम इंग्लैंड, मुंबई विश्व कप, 2016
10 - क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2007
10 - आरोन जोन्स (अमेरिका) बनाम कनाडा, डलास, 2024
8 - रिले रोसौ (दक्षिण अफ्रीका) बनाम बांग्लादेश, सिडनी, 2022
8 - निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) बनाम अफगानिस्तान, ग्रोस आइलेट, 2024
8 - शाई होप (वेस्टइंडीज) बनाम अमेरिका, ब्रिजटाउन, 2024
17 - निकोलस पूरन (2024)
16 - क्रिस गेल (2012)
15 - मार्लन सैमुअल्स (2012)
15 - शेन वॉटसन (2012)
58 - ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, केप टाउन, 2007
55 - वेस्टइंडीज बनाम अमेरिका, ब्रिजटाउन, 2024
50 - इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, दुबई, 2021
41 - पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, द ओवल, 2009
41 - स्कॉटलैंड बनाम ओमान, नॉर्थ साउंड, 2024
17.40 - 58(20) - आंद्रे फ्लेचर और ब्रैंडन किंग बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2020
16.43 - 63*(23) - शाई होप और निकोलस पूरन बनाम यूएसए, ब्रिजटाउन, 2024
15.80 - 108*(41) - क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड बनाम न्यूजीलैंड, लॉडरहिल, 2012
15.60 - 65(25) - क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड बनाम ऑस्ट्रेलिया, कोलंबो आरपीएस, 2012
15.60 - 52(20) - लेंडल सिमंस और एविन लुईस बनाम श्रीलंका, कूलिज, 2021
Published on:
22 Jun 2024 10:14 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
