4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान का नया ड्रामा शुरू, टीम का किया ऐलान लेकिन कहा- कन्फर्म नहीं है टी20 वर्ल्डकप खेलना

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट के चीफ सेलेक्टर ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान करने के बाद ऐसा बयान दे दिया है, जिसके बाद टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

2 min read
Google source verification
पाकिस्तान की टी20 वर्ल्डकप की टीम का ऐलान

पाकिस्तान की टी20 वर्ल्डकप की टीम का ऐलान (फोटो- IANS)

T20 World Cup 2026, Aaqib Javed Statement: रविवार को पाकिस्तान क्रिकेट के सेलेक्टर्स ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया, जिसकी कमान सलमान आगा को सौंपी गई है। टीम में बाबर आज़म, शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह को बरकरार रखा गया है, लेकिन मोहम्मद रिज़वान और हारिस रऊफ की छुट्टी हो गई है। टीम घोषित करने के बाद पीसीबी के चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद ने पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप में भाग लेने को लेकर स्थिति साफ नहीं की। हालांकि, इस दौरान उन्होंने ऐसा बयान दे दिया, जिसके बाद पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भागीदारी को लेकर अटकलें तेज़ हो गई हैं।

टीम सेलेक्शन के दौरान हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में PCB चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद ने कहा, "हम सेलेक्टर्स हैं, हमारा काम टीम चुनना है। हमने डेडलाइन के काफी करीब आकर टीम का एलान किया है। हमारी टीम वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी या नहीं इसका फैसला सरकार करेगी, मैं इस मामले में कुछ नहीं कह सकता। यही बात चेयरमैन (मोहसिन नकवी) ने कही थी। इसलिए हम फैसले का इंतजार करेंगे।"

T20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम

सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर) और उस्मान तारिक।

पाक को खेलना है उद्घाटन मैच

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का उद्घाटन मैच पाकिस्तान को ही खेलना है, जो कोलंबो के सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित किया जाएगा। पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच यह मुकाबला 7 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा। इसके बाद 10 फरवरी को पाकिस्तान की टीम यूएसए से भिड़ेगी। वहीं, 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला पाकिस्तान की टीम नामीबिया के खिलाफ खेलेगी।

2024 में रहा था शर्मनाक प्रदर्शन

2024 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम ग्रुप ए में भारत, यूएसए, कनाडा और आयरलैंड के साथ थी। उस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को सबसे पहले अमेरिका ने सुपर ओवर में हराया था। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से मात दी। हालांकि, कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने जीत दर्ज की, लेकिन वह सुपर 4 में पहुंचने में नाकाम रहा और पहले ही दौर से बाहर हो गया।