
Asia Cup 2022
एशिया कप 2022 में भारत और हांगकांग के बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ 68 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 6 सिक्स और 6 चौके अपनी इस पारी में लगाए। सूर्यकुमार की ये पारी देखकर सभी हैरान रह गए थे।सूर्यकुमार यादव का करियर अभी ज्यादा लंबा नहीं रहा है लेकिन उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है। खासतौर पर सिक्स लगाने के मामले में वो आगे ही बढ़ते जा रहे हैं। इस बार तो उन्होंने एक ओवर में 26 रन बना डाले। अब युवराज के बाद भारत की तरफ से एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी वो बन गए है। चलिए आपको बताते हैं कि पहले 25 टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले 3 खिलाड़ी कौन है।
1) सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार इस लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गए है। वो अभी तक 25 टी-20 मैचों में 43 सिक्स लगा चुके हैं। उन्होंने 23 इनिंग खेली है। अगर इस तरह का फॉर्म सूर्यकुमार का आगे भी चलता रहा तो फिर वो कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। टी-20 करियर उनका अभी तक शानदार रहा है। कुछ महीने पहले इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने जबरदस्त शतक भी लगाया था।
2) केएल राहुल
राहुल इस समय फॉर्म में नहीं चल रहे हैं लेकिन शुरूआत में टी-20 मैचों में उन्होंने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया था। शुरूआत के अपने 25 टी-20 मैचों में राहुल ने 42 सिक्स जड़े थे। राहुल अभी तक 58 टी-20 मैच खेल चुके हैं और 75 सिक्स लगा चुके हैं। इसके अलावा 2 शतक भी वो अभी तक जड़ चुके हैं। टी-20 में राहुल का स्ट्राइक रेट अभी तक 140.91 का रहा है।
यह भी पढ़ें-T20 के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी
3) युवराज सिंह
टी-20 का कोई भी रिकॉर्ड उठा लीजिए और उस लिस्ट में युवराज सिंह का नाम जरूर होगा। इस लिस्ट में भी वो तीसरे नंबर पर है। भारत ने साल 2007 का पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। इस वर्ल्ड कप में युवराज का बेस्ट प्रदर्शन रहा था। युवराज ने अपने करियर के शुरूआती 25 टी-20 मैचों में 41 सिक्स लगाए थे। टीम इंडिया के लिए उन्होंने कुल 58 टी-20 मैच खेले और 74 सिक्स लगाए।
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: सूर्यकुमार यादव और कोहली के कहर से लेकर हांगकांग की गलती तक, मैच की 5 बड़ी बातें
Published on:
01 Sept 2022 05:37 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
