20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 से पहले श्रेयस अय्यर ने शेयर की इमोशनल स्टोरी, बताया कितना मुश्किल रहा चोट से वापसी का सफर

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज के दौरान श्रेयस अय्यर बुरी तरह चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ा।

2 min read
Google source verification
Shreyas Iyer admitted to Sydney Hospital

चोट के बाद फीजियो के साथ मैदान से बाहर जाते श्रेयस अय्यर।(फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Shreyas Iyer on IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का कहना है कि उनको चुनौतियां काफी पसंद हैं और उनकी नजर इस बार ट्रॉफी पर रहने वाली है। पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में फाइनल तक का सफर तय किया था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब का प्रदर्शन शानदार रहा था, हालांकि टीम खिताब को अपने नाम करने से चूक गई थी और फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने जीत दर्ज की थी।

वापसी रही बेहद मुश्किल

कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोहाली में टीम की नई जर्सी लॉन्च करने के लिए हुए इवेंट में कहा कि पंजाब टीम से इस बार काफी उम्मीदें होंगी, जो काफी मजेदार होगा। श्रेयस अय्यर ने कहा, "उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं और इसमें मजा आता है। मुझे चुनौतियां पसंद हैं, हालांकि सबसे जरूरी बात यह है कि जब भी हम मैदान पर उतरें, तो हमें जीतना ही है। मेरी नजर तो बस ट्रॉफी पर है।" श्रेयस ने बताया कि इंजरी के बाद हमेशा ही वापसी करना मुश्किल होता है। मेरा वजन लगभग 7 किलो कम हो गया था और उस वजन को बढ़ाने के लिए मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ी, हालांकि मुझे चुनौतियां पसंद हैं। मुझे खुशी है कि मैंने अपनी जिंदगी के उस मुश्किल दौर को पार कर लिया है और अब मैं गर्व के साथ टीम की अगुवाई करने के लिए यहां वापस आ गया हूं।

कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ इवेंट में मौजूद अर्शदीप सिंह ने कहा, "जब आप दबाव महसूस करते हैं, तो यह एक सौभाग्य होता है। जब आपको दर्शकों से इतना ज्यादा समर्थन मिलता है तो बहुत आनंद आता है। फैंस जब आपके लिए चीयर करते हैं, तो आपको लगता है कि उस समय 30 हजार लोग आपके साथ दौड़ रहे हैं। हम इस साल अपने सभी घरेलू मैच जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।"

अर्शदीप को ट्रॉफी का इंतजार

अर्शदीप ने पंजाब किंग्स द्वारा उन पर शुरू से जताए गए भरोसे के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "जब मैं पहली बार यहां आया था, तो उन्होंने मुझे पूरा समर्थन दिया और मुझे मेरी क्षमता का एहसास कराया। जब किसी दूसरी टीम ने मुझ पर भरोसा नहीं किया तब उन्होंने मुझ पर बहुत भरोसा किया। मैं सच में इसकी सराहना करता हूं और मैं लंबे समय तक यहीं रहना चाहता हूं। मैं टीम के लिए बहुत सारी ट्रॉफी जीतने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"

पंजाब किंग्स के आधिकारिक जर्सी लॉन्च कार्यक्रम में श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह के अलावा पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन, पंजाब किंग्स के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी सौरभ अरोड़ा, सीपी प्लस के रणनीति और संचालन निदेशक अनूप नायर और सीपी प्लस के बिक्री निदेशक संजय गोगिया भी शामिल रहे।