28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 क्रिकेटर्स ने कर दिया कमाल, T20 में किसी एक टीम के खिलाफ बिना डक आउट हुए ठोंक डाले इतने रन

एक टीम के खिलाफ बिना डक के सबसे ज्यादा रन बनाना किसी भी खिलाड़ी के लिए काफी मुश्किल होता है। ऐसा बहुत कम ही बल्लेबाज कर पाते हैं। खासतौर पर टी-20 फॉर्मेस में ये कारनामा हर किसी के बस की बात नहीं होती है। जानिए ऐसे ही तीन क्रिकेटर्स के बारे में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 13 Aug 2022, 1:53 PM IST

most T20 runs against opponent without scoring duck rohit sharma virat

लिस्ट में रोहित और विराट भी शामिल

वर्ल्ड में कुछ ऐसे क्रिकेटर है जिन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम किए है। भारतीय बल्लेबाजों का बोलबाला भी पहले से रहा है। इतिहास में कई रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम दर्ज कराए है। मौजूदा दौर में विराट कोहली और रोहित शर्मा अपने-अपने अंदाज में खास बल्लेबाजी कर भारत का नाम ऊंचा कर रहे हैं। टी-20 फॉर्मेट को आजकल बहुत महत्व दिया जाता है। इसमें बनने वाले रिकॉर्ड भी बहुत खास होते हैं। 20 ओवर के इस फटाफट गेम में बल्लेबाज जमकर रन बनाते हैं। किसी गेंदबाज का दिन खराब हो तो फिर वो बहुत रन लुटाता है। खैर आपको बताते हैं कि तीन क्रिकेटर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने टी-20 में किसी एक टीम के खिलाफ बिना डक आउट हुए सबसे ज्यादा रन बनाए है। आइए आपको ऐसे ही तीन क्रिकेटर्स के बारे में बताते हैं।

1) एरोन फिंच

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच का टी-20 में बहुत बड़ा नाम है। तेज बल्लेबाजी के लिए वो जाने जाते हैं। फिंच ने अभी तक कई रिकॉर्ड अपने नाम किए है। इस लिस्ट में वो पहले नंबर पर है। फिंच का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है। उन्होंने बिना डक इस टीम के खिलाप 594 रन बनाए है। फिंच को इंग्लैंड की टीम बहुत ही पसंद है। टी-20 में हमेशा फिंच ने इंग्लैंड को परेशान किया है।



2) विराट कोहली

कोहली का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। विंडीज के खिलाफ टी-20 में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है। बिना डक के वो अभी तक इस टीम के खिलाफ 570 रन बना चुके हैं। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कोहली का प्रदर्शन हमेशा अच्छा रहा है। मौजूदा दौर के सबसे बड़े क्रिकेटर वो माने जाते हैं। विंडीज के खिलाफ कुछ ऐतिहासिक पारियां वो खेल चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022 में भारत के खिलाफ मैच को लेकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने दिया बड़ा बयान



3) रोहित शर्मा


इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम आता है। टी-20 में हमेशा रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड की टीम अच्छी लगी है। बिना डक के रोहित अभी तक इस टीम के खिलाफ 511 रन बना चुके हैं। रोहित ने भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ मैच जीताए है। रोहित इस समय टीम के कप्तान भी है। कई ऐतिहासिक पारियां भी वो खेल चुके हैं।

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को लेकर संजय मांजरेकर ने दिया चौंकाने वाला बयान