वहीं, फिटनेस संबंधी चिंताओं पर बात करते हुए धोनी ने दावा किया कि उन्हें खुद को 9 महीने तक फिट और तैयार रखने की जरूरत है, ताकि वह ढाई महीने आईपीएल खेल सकें। इसके लिए उचित योजना की जरूरत है। धोनी ने कहा कि मुझे खुद को 9 महीने तक फिट रखना है, ताकि मैं ढाई महीने आईपीएल खेल सकूं। आपको इसकी योजना बनाने की जरूरत है, लेकिन साथ ही थोड़ा आराम भी करना चाहिए।