5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MS Dhoni ने साक्षी के साथ ‘गुलाबी शरारा’ पर किया पहाड़ी डांस, 1 मिनट का ये वीडियो हुआ वायरल

MS Dhoni Mountain Dance Moves: चाहे मैदान पर जादू हो या मैदान से बाहर फैंस का दिल जीतना एमएस धोनी को बखूबी आता है। अब उनका पहाड़ी लोकगीत 'गुलाबी शरारा' पर डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification
ms-dhoni

,,

MS Dhoni Mountain Dance Moves: एमएस धोनी फ़िलहाल पहाड़ों पर छुट्टियां बना रहे हैं। उनका पहाड़ी गीत पर डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में भारत के पूर्व कप्तान पहाड़ी गाने पर थिरक रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी भी नज़र आ रही हैं और दोनों लोकप्रिय लोकगीत 'गुलाबी शरारा' पर साथ में डांस कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ एमएस धोनी की तस्वीरें भी कई फैंस के साथ वायरल हो रही हैं। बता दें कि सीएसके ने धोनी को रिटेन किया है। अब सभी की निगाहें आईपीएल 2025 में उनकी वापसी पर टिकी हैं।

एमएस धोनी के पत्‍नी साक्षी संग लोकप्रिय लोकगीत 'गुलाबी शरारा' पर डांस करने का ये वीडियो एक मिनट का है। जिसे आईसीटी फैन क्‍लब नाम के एक्‍स अकाउंट से इस वीडियो को मंगलवार 3 दिसंबर को शेयर किया गया है।

यह भी पढ़ें : शीशे के चैंबर में कैद हुए यशस्वी, रोहित-शुभमन ने लिए मजे, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे लोटपोट

आईपीएल 2025 में एमएस धोनी

आईपीएल 2025 से पहले एमएस धोनी के संन्यास के बारे में अटकलों और अफवाहों के बाद सीएसके के लिए वह आईपीएल 2025 का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। हालांकि इस बार उन्हें जो कीमत मिल रही है, वह पिछले वर्षों की तुलना में कम है। इस बार वह एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में शामिल हैं, जिसने कई लोगों को चौंका दिया है। 

धोनी की वजह से ही लागू किया गया ये नियम!

यह सच है कि कई लोगों ने अनुमान लगाया था कि ये नियम, जिसे कुछ साल पहले खत्म कर दिया गया था, धोनी की लोकप्रियता के कारण फिर से लागू किया गया। इस नियम के अनुसार, एक भारतीय खिलाड़ी पांच वर्षों में किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच में भाग नहीं लेता है या उसके पास बीसीसीआई का केंद्रीय अनुबंध नहीं है तो वह अनकैप्ड माना जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग