
Dhoni
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की गिनती महान खिलाड़ियों में क्यों की जाती है? इसका जवाब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले दूसरे टी-20 में एकबार फिर से दिया। ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए मैच में भारत को सात विकेट से जीत मिली और इस जीत में एमएस धोनी का अहम योगदान रहा।
धोनी को अपने जाल में फंसाना चाह रहे थे ईश सोढ़ी
एमएस धोनी ने 17 गेंदो पर नाबाद 20 रन बनाए। दरअसल, भारतीय पारी के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जब एमएस धोनी ने फिर से साबित किया कि आखिर वो क्यों विश्व के बेहतर खिलाड़ियों में से एक हैं। दरअसल, भारत की पारी के 16वें ओवर में गेंदबाजी करने ईश सोढ़ी आए थे। ओवर की पांचवी गेंद पर सोढ़ी ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डालनी चाही, ताकि धोनी आगे बढ़कर खेलें और गेंद मिस होने पर वो स्टंप हो जाएं।
धोनी ने खेला कुदाल शॉट
सोढ़ी के जाल के मुताबिक ऐसा हुआ भी। सोढ़ी ने जैसे ही ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डाली तो धोनी आगे बढ़कर आए, लेकिन गेंद को मिस नहीं होने दिया। इस गेंद ने धोनी कुदाल शॉट खेला। धोनी जैसे ही आगे बढ़े तो उन्होंने देखा कि गेंद ऑफ स्टंप के बाहर है तो उन्होंने तुरंत अपने पैर वापस लिए और गेंद को वहीं रोक दिया। इस शॉट को कुदाल शॉट का ना दिया गया है।
Published on:
08 Feb 2019 08:25 pm
