26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कश्मीर में कर्फ्यू जैसे माहौल के बीच धोनी का कूल अंदाज, जवानों के साथ खेलते नजर आए वॉलीबॉल

एमएस धोनी ( MS Dhoni ) 31 जुलाई से लेकर 15 अगस्त तक कश्मीर में सेना के साथ ड्यूटी पर तैनात रहेंगे

2 min read
Google source verification
MS Dhoni

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर ( Jammu And Kashmir ) पिछले कुछ दिनों से सियासी हलचलों का केंद्र बना हुआ है। सोमवार को केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया है।साथ ही लद्दाख को भी अलग केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है।घाटी में भारी तनाव के बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कूल अंदाज देखने को मिला है।

जवानों संग वॉलीबॉल खेलते नजर आए धोनी

दरअसल, धोनी इन दिनों इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर कश्मीर घाटी में सेना की ड्यूटी निभा रहे हैं। धोनी ने क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक लिया है। इस बीच धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो सेना के जवानों के साथ वॉलीबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

आर्मी के ड्रेस में बल्ले पर ऑटोग्राफ देते महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर हुई वायरल

15 अगस्त तक घाटी में तैनात रहेंगे धोनी

वीडियो में धोनी अपनी बटालियन के साथ वॉलीबॉल खेल रहे हैं। आपको बता दें कि धोनी 31 जुलाई से लेकर 15 अगस्त तक कश्मीर में तैनात रहेंगे। इस दौरान धोनी घाटी में पेट्रोलिंग, चौकसी और चौकी पर निगरानी करेंगे। फिलाहल धोनी की तैनाती आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर में है। धोनी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वो उनके फुर्सत भरे पल हैं। धोनी पैराशूट रेजीमेंट (106 पैरा टीए बटालियन) के साथ जुड़े हैं।

View this post on Instagram

Playing volley ball in Kashmir Valley the very first on my page Happiness is MS Dhoni Happy to see his face Million Dollar Smile Must follow @ms_dhoni_my_universe_7781 My Happiness & Emotions. Everything is attached to MS Dhoni #whistlepodu #msdians #cricket #MSDiansofJammuandkashmir #teamindia #dhoni #kohli #viratians #ranchiboy #MSDSRK #icc #bcci #ipl #indiancricket #cricketworld #cricketmerijaan #cricketfever #cricketlife #testcricket #viratkohli #msdhoni @mahi7781 @sakshisingh_r @ziva_singh_dhoni

A post shared by call me MSDian 💛 not Chaahat (@ms_dhoni_my_universe_7781) on

बिपिव रावत से अनुमति लेकर घाटी में तैनात हुए धोनी

आपको बता दें कि धोनी को सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद उपाधि) की उपाधि दी हुई है। वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद धोनी के संन्यास को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हुआ था। इन सबके बीच में धोनी ने वेस्टइंडीज टूर से खुद का नाम अलग कर लिया और घाटी में सेना के साथ ट्रेनिंग का फैसला किया। इसके लिए धोनी ने सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत से अनुमति भी मांगी थी और उन्हें परमिशन मिल भी गई थी।