25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MS Dhoni Retirement: CSK को 5 खिताब जिताने वाले एमएस धोनी की IPL से निराशाजनक विदाई!

MS Dhoni Retirement: आईपीएल 2024 से गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्‍स प्लेऑफ से बाहर हो गई है। इसके साथ ही एमएस धोनी की भी आईपीएल से विदाई हो गई है। माना जा रहा है कि सीएसके को 5 खिताब जिताने वाले धोनी करियर का आखिरी मैच खेले चुके है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 20 May 2024, 8:38 AM IST

MS Dhoni

MS Dhoni Retirement: क्या दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी आईपीएल में अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं? हालांकि धोनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर आईपीएल से संन्यास की घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि शनिवार रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले के साथ 42 वर्षीय धोनी के करियर का समापन हो गया है। इस लिहाज से प्रशंसकों ने आखिरी बार अपने दिग्गज खिलाड़ी को लंबे बालों, 110 मीटर के छक्के और निराशा से विदा होते हुए देखा है, क्योंकि उनकी टीम चेन्नई प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो चुकी है।

MS Dhoni Retirement: जिस हेयर स्टाइल में आगाज, उसी में समापन

धोनी ने दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मुकाबले संग अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। उस समय युवा धोनी की पहचान उनके लंबे-लंबे बाल और आक्रामक बल्लेबाजी थी। उनका हेयर स्टाइल युवाओं में काफी लोकप्रिय हुआ। आईपीएल 2024 में धोनी फिर उसी तरह के लंबे हेयर स्टाइल में दिखे। उनका यह ग्लैमरस लुक प्रशंसकों को काफी भाया।

छक्का मार गेंद स्टेडियम से बाहर पहुंचाई

शनिवार को आरसीबी के खिलाफ भले ही चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन धोनी ने मैच के 20वें ओवर की पहली गेंद पर 110 मीटर का लंबा छक्का लगाया और गेंद को स्टेडियम से बाहर पहुंचा दिया। इस छक्के के तुरंत बाद हालांकि वह यश दयाल की गेंद पर आउट हो गए। धोनी का यह छक्का प्रशंसकों के जेहन में बस गया है और सोशल मीडिया पर उसकी काफी चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें :

टीम को जीत नहीं दिलाने पाने का गम

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2023 में आइपीएल खिताब जीता था। उम्मीद थी कि चेन्नई रिकॉर्ड छठा खिताब जीतेगी और धोनी को शानदार विदाई मिलेगी। आरसीबी के खिलाफ धोनी के पास चेन्नई को मैच जिताने और प्लेऑफ में जगह दिलाने का मौका था। धोनी ने 13 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के के साथ 25 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके और इसकी निराशा उनके चेहरे पर भी दिखाई दी।

प्रशंसक भी मान चुके, अब नहीं दिखाई देंगे माही

ना सिर्फ चेन्नई सुपरकिंग्स बल्कि, सोशल मीडिया पर भी क्रिकेट प्रशंसक मान चुके हैं कि अब धोनी आईपीएल में अपनी आखिरी पारी खेल चुके हैं और वे अगले सीजन नहीं दिखेंगे। इस कारण वे सोशल मीडिया पर धोनी की तारीफ करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इंजुरी बनी सबसे बड़ी मुसीबत

धोनी के आइपीएल के अगले सीजन नहीं देखने के पीछे सबसे बड़ा कारण उनकी इंजुरी है। इस सीजन भी वह लगातार इंजुरी से जूझते हुए दिखें और इस कारण बल्लेबाजी क्रम में भी काफी नीचे उतरे। धोनी लंबे समय से घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं।

दमदार रहा दबदबा

05 : खिताब धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने जीते
264 : मैच आइपीएल में कुल धोनी ने खेले
5243 : रन बनाए और 24 अर्धशतक ठोके
252 : छक्के कुल ठोके और 363 चौके लगाए