
ये भारतीय सलामी बल्लेबाज जल्द लेगा संन्यास, बीसीसीआई पर भड़कते हुए बोला- अब थक गया हूं।
Murali Vijay Retirement : भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय लंबे समय से टीम इंडिया में चयन नहीं होने से नाराज हैं। उन्होंने जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के संकेत दिए हैं। मुरली विजय ने बीसीसीआई पर भड़कते हुए कहा है कि उनका भारतीय टीम के साथ समय अब समाप्त हो चुका है। इसलिए वह अब विदेश में क्रिकेट खेलने के मौके तलाश रहे हैं। बता दें कि मुरली विजय ने अंतिम बार भारत का प्रतिनिधित्व 2018 पर्थ टेस्ट में किया था और तमिलनाडु के लिए उनकी आखिरी प्रथम श्रेणी उपस्थिति दिसम्बर 2019 में रणजी ट्रॉफी मैच में थी।
मुरली विजय ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम के दौरान अपनी टीम के साथी डब्लूवी रमन से कहा कि मेरा बीसीसीआई के साथ समय पूरा हो गया है और मैं अब विदेश में मौके ढूंढ रहा हूं। मैं कुछ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना चाहता हूं। विजय ने 30 पार करने के बाद खिलाड़ियों के प्रति लोगों की सोच पर भी हैरानी व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि अब मौके कम हैं और मुझे बाहर मौके ढूंढने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप उन चीजों को नियंत्रित कर सकते हैं, जो आपके हाथ में हैं। लेकिन, आप अनियंत्रित चीजों को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं।
यह भी पढ़े - श्रीलंका के खिलाफ 5वीं बार क्लीन स्वीप करने उतरेगा भारत, देखें संभावित प्लेइंग 11
मुरली विजय के क्रिकेट करियर पर एक नजर
बता दें कि मुरली विजय ने भारत के लिए 61 टेस्टों में 38.29 के औसत से 3982 रन बनाए हैं। जिसमें 12 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। वह 2014 के इंग्लैंड टेस्ट दौरे के शीर्ष स्कोरर रहे थे। उन्होंने 17 वनडे और 9 टी20 खेले, जिसमें क्रमश 339 और 169 रन बनाए। वहीं, अपने प्रथम श्रेणी करियर में मुरली विजय ने 135 मैच खेले और 9205 रन बनाए, जिसमें 25 शतक और 38 अर्धशतक शामिल हैं।
यह भी पढ़े - शेफाली वर्मा ने खेली तूफानी पारी, एक ही ओवर में लगाई बैक-टू-बैक 6 बाउंड्री
Published on:
15 Jan 2023 10:28 am

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
