ICC Under 19 Women World Cup 2023 : आईसीसी अंडर 19 वूमेन्स वर्ल्ड कप 2023 के तहत बेनोनी में भारत और मेजबान दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत से आगाज किया है। भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत में टीम इंडिया कप्तान शेफाली वर्मा और ओपनर श्वेता सेहरावत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस मैच में शेफाली वर्मा ने बल्ले से जमकर कहर बरपाया है। शेफाली ने एक ही ओवर में बैक टू बैक 6 बाउंड्री के साथ 26 रन ठोककर सनसनी मचा दी। वहीं, टीम की उपकप्तान श्वेता शेरावत ने भी 57 गेंदों पर 92 रनों की धमाकेदार पारी खेली है। टीम इंडिया अब ग्रुप-डी के अगले मैच में 16 जनवरी को यूएई से भिड़ेगी।