3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मेरी पत्नी आराम करती है, सारा खाना मैं बनाता हूं’, केकेआर के इस बल्लेबाज ने किया चौकाने वाला खुलासा

KKR Cooking Season: कुकिंग सेशन में एक अनूठा मिश्रण देखने को मिला, जहां एक पारंपरिक बंगाली पटुरी और दक्षिण अफ्रीकी पेरी-पेरी मैरिनेड तैयार किया गया। क्रिकेटरों ने मछली और झींगे को एयर फ्रायर में ग्रिल करने से पहले केले के पत्तों में लपेटा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 15 Apr 2025, 6:12 PM IST

KKR vs IPL

पोइला बैसाख (बंगाली नव वर्ष) के उपलक्ष्य में एक इवेंट में केकेआर के कुकिंग शो 'नाइट बाइट' में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर क्विंटन डी कॉक और एनरिक नोर्किया के साथ भारतीय स्टार मनीष पांडे ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले एक विशेष फ्यूजन कुकिंग सेशन में हिस्सा लिया। इस एपिसोड में क्रिकेटरों ने 'पटूरी' बनाने की कोशिश की, जो एक पारंपरिक बंगाली व्यंजन होती है, जिसमें मछली या झींगे को केले के पत्तों में लपेटा जाता है और ग्रिल किया जाता है।

डिकॉक बनाते हैं घर का सारा खाना

जब उनसे रसोई के अनुभव के बारे में पूछा गया, तो क्विंटन डी कॉक ने अपने जवाब से सभी को चौंका दिया, "मैं घर पर रसोई में रहता हूं। मेरी पत्नी आराम करती है, मैं सारा खाना बनाता हूं।" दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर खाना पकाने की प्रक्रिया से काफी सहज लग रहे थे, जबकि उनके साथी नोर्किया ने बताया कि लंबे समय बाद रसोई में उनका पहला अनुभव' था। दोनों दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेटरों ने मछली पकड़ने के प्रति अपने प्यार का खुलासा किया। डी कॉक ने बताया कि उन्हें इस खेल में कितनी मजा आता है।

कुकिंग सेशन में एक अनूठा मिश्रण देखने को मिला, जहां एक पारंपरिक बंगाली पटुरी और दक्षिण अफ्रीकी पेरी-पेरी मैरिनेड तैयार किया गया। क्रिकेटरों ने मछली और झींगे को एयर फ्रायर में ग्रिल करने से पहले केले के पत्तों में लपेटा। इस दौरान मनीष पांडे ने केकेआर में शामिल होने के बारे में बताते हुए कहा, "केकेआर के लिए मेरा पहला मौका और मेरी पहली ट्रॉफी भी, इसलिए यह बहुत मजेदार था। पूरे सीजन में हमने कड़ी मेहनत की, और फिर अंतिम मैच, सौभाग्य से वह मैच बैंगलोर में था और क्योंकि मैं बैंगलोर में रहता हूं, यह एक बहुत ही यादगार पल था।"

टीम की संभावनाओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "पिछले साल जिस तरह से सभी ने खेला वह अविश्वसनीय था, और मुझे वास्तव में उम्मीद है कि लड़के इस सीजन में भी खेलने और एक और ट्रॉफी जीतने के लिए तैयार हैं।" जब क्रिकेटरों ने अपनी पाक कला का स्वाद चखा, तो वे परिणाम से प्रभावित दिखे। जब उनसे पूछा गया कि क्या डिश मसालेदार थी, तो डी कॉक ने सहजता से जवाब दिया, "नहीं, मेरे लिए नहीं," भारतीय स्वादों के साथ अपनी सहजता दिखाते हुए। इस एपिसोड का समापन बंगाली नव वर्ष के लिए एक हर्षोल्लासपूर्ण टोस्ट के साथ हुआ, जिसमें दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने "शुभो नोबो बोरशो" (बंगाली में हैप्पी न्यू ईयर) कहने का भी प्रयास किया।

ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत के स्ट्राइक रोटेशन और शॉट सलेक्शन पर इस दिग्गज खिलाड़ी ने उठाए सवाल, कहा – यह थोड़ा चिंताजनक…